Banks Open or Closed: आज देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। तिल-गुड़ की मिठास से जुड़े इस पर्व के दिन बैंकों के खुलने को लेकर थोड़ी कन्फ्यूजन बनी हुई है कि क्या आज बैंक खुलेंगे? आइए जानते हैं कि क्या आरबीआई ने आज बैंकों को छुट्टी दी है या नहीं।
क्या मकर संक्रांति पर बैंक खुले हैं?
आज मकर संक्रांति के दिन कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी है। आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार आज मकर संक्रांति के गुजरात, ओडिशा, असम और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। बाकी अन्य राज्यों में बैंक में रोजाना की तरह काम होगा। ऐसे में अगर आप इन 4 राज्यों में रहते हैं और बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आज बैकों में ताले लटके मिलेंगे।
कल भी इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद
आज मकर संक्रांति के बाद कल यानी 15 जनवरी को भी कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। कल कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उत्तरायण पुण्यकाल पोंगल और मकर संक्रांति की वजह से बैंक की छुट्टी रहेगी। मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में भी बैंक बंद रहेंगे।
बता दें कि नए साल की शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टियों का सिलसिला जारी है। हालांकि बैंकों की छुट्टी होने के बाद भी आपके काफी काम बन जाएंगे। दरअसल डिजिटल इंडिया के बाद देश के सभी बैंक ऑनलाइन हो गए हैं। भेजे भेजने हो या फिर निकालने दोनों ही काम बैंक बंद होने के बाद भी हो सकते हैं। अभी UPI की मदद से सेकंडों में पैसे एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं।