8th Pay Commission: जनवरी खत्म होने को है, लेकिन अभी तक 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर बहस जारी है। अब फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) ने 8वें वेतन आयोग ने सरकार से बड़ी मांग की है। हाल ही में FNPO ने नेशनल काउंसिल को एक लेटर भेजा है। इस लेटर में ही उन्होंने अपनी मांग बताई है। इस लेटर में A,B,C,D पोस्टल कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर 3 से 3.5 रखने को कहा गया है।
FNPO ने लिखी 60 पेज की चिट्ठी
फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन ने अपनी मांग को लेकर 60 पेज की चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने ऊंचे वेतन की मांग की है। इसके साथ ही वेतन मैट्रिक्स प्रणाली, वार्षिक वेतन बढ़ोतरी, भत्ते के अलावा पदोत्रति का भी सुझाव दिया है। FNPO के सदस्य शिवाजी वासिरेड्डी ने बताया कि NCJMC 25 फरवरी को एक मीटिंग करने वाला है। इस मीटिंग में सभी कर्मचारियो की मांग को लेकर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इस ड्राफ्ट को 8वें वेतन आयोग की चेयरपर्सन रंजना प्रकाश देसाई को भेजा जाएगा।
सालाना ग्रोथ हो 5 प्रतिशत
फेडरेशन की मांग है कि अभी सालाना ग्रोथ 3 प्रतिशत है। ये ग्रोथ महंगाई के आगे बहुत कम है। इसलिए कर्मचारियों की मांग है कि खासकर ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों का सालाना हाइक 5 प्रतिशत होनी चाहिए।