Gold Silver Price Today 2 Feb 2026: पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का दौर जारी है। घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे दिन चांदी की कीमतों में लोअर सर्किट लगा है। सोमवार को चांदी 4,20,000 रुपये के उच्चतम स्तर से 1,94,000 रुपये से ज्यादा टूट चुकी है। वहीं, सोने की कीमतों में भी लगातार गिरावट जारी है। भारत में यह गिरावट अमेरिकी डॉलर की मजबूती और निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली के कारण इंटरनेशनल बुलियन की कीमतों में गिरावट की वजह से आई है है।
MCX Gold Silver Rate Today
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार, 2 फरवरी 2026 को मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 39847 रुपये या लगभग 15% टूटकर 267501 रुपये प्रति किलो के निचले स्तर पर पहुंच गई। वहीं, MCX पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना दिन के कारोबार कर दौरान 10688 रुपये या लगभग 7.23% की भारी गिरावट के बाद 137065 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गया।
सोना-चांदी के भाव में क्यों आ रही गिरावट?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने कहा, सिल्वर में इंट्राडे में इतनी बड़ी गिरावट पिछले कई सालों में शायद ही कभी देखी गई हो। बाजार में जो जबरदस्त सट्टेबाजी का उछाल आया था, वो अब तेजी से उलट रहा है। दरअसल, अमेरिका में केविन वार्श के नॉमिनेशन के बाद फेडरल रिजर्व से अब सख्त नीति की उम्मीद बढ़ गई है। इससे डॉलर मजबूत हुआ और चांदी- सोने जैसी कीमती मेटल्स में निवेशकों का जोश ठंडा पड़ गया।
चांदी की गिरावट में चीन का भी रोल?
उन्होंने आगे कहा, चीन के निवेशकों ने भी जमकर प्रॉफिट की है, जिससे गिरावट और तेज हो गई। पिछले कुछ समय में चांदी की कीमतें सप्लाई की कमी, बड़े बजट घाटे और जियो-पॉजिटिकल टेंशन की वजह से काफी ऊपर चढ़ गई थीं। लेकिन अब प्रॉफिट बुक करने वालों की सेलिंग ने सब तहस नहस कर दिया है। हालांकि, इन सब फैक्टर्स के बावजूद अजय केडिया ने कहा कि लॉन्ग टर्म में चांदी का भविष्य मजबूत दिख रहा है। सप्लाई की दिक्कतें, सरकारों के बढ़ते खर्च और दुनिया भर में चल रहे तनाव इसे सपोर्ट करेंगे।