अब घर बैठे फटाफट मिलेगा लोन, मिराए एसेट ने निकाली शेयर गिरवी रखने की नई तरकीब

Loan against Shares:  ग्राहकों के लिए इसका मतलब है कि वे बिना किसी कागजी कार्रवाई या ब्रांच जाए, अपने शेयरों के बदले तेजी से फंड पा सकते हैं और एक आसान, उसी दिन पूरी होने वाली डिजिटल प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड11 Aug 2026, 03:52 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
शेयरों को गिरवी रखकर लोन लेना और हुआ आसान। (सांकेतिक तस्वीर)
शेयरों को गिरवी रखकर लोन लेना और हुआ आसान। (सांकेतिक तस्वीर)

नई दिल्ली: शेयरों को गिरवी रखकर लोन लेने की सुविधा पहले से मिली हुई है, लेकिन इसके लिए बड़े पापड़ बेलने पड़ते थे। डीमैट अकाउंट में पड़े शेयरों को गिरवी रखने की प्रक्रिया बहुत लंबी और भागदौड़ वाली हुआ करती थी, लेकिन अब मिराए एसेट ने देश में पहली बार घर बैठे ही सबकुछ ऑनलाइन निपटाने की सुविधा दे दी है। कंपनी ने बताया है कि अब देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी सीएसडीएल (CSDL) के डिमैट अकाउंट में रखे गए शेयरों को गिरवी रखने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं रह गई है। आइए जानते हैं कि डीमैट खाते के शेयरों पर लोन लेने की प्रक्रिया में अब क्या बदलाव आया है।

पहले शेयर गिरवी रखने की थी 7-10 दिन की लंबी प्रक्रिया

सीएसडीएल के पास भारत के 80 पर्सेंट डीमैट अकाउंट्स हैं। 18.5 करोड़ अकाउंड्स के साथ यह देश की सबसे बड़ी डिपॉजीटरी है। मिराए एसेट फाइनैंशियल ग्रुप की एनबीएफसी आर्म मिराए एसेट फाइनैंशियल सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड ने सीडीएसएल डीमैट अकाउंट्स की डिजिटल प्लेजिंग की घोषणा की है। इसके तहत जिन ग्राहकों का सीडीएसएल डीमैट अकाउंट में शेयर पड़े हैं, वो मिराए एसेट से लोन ले सकते हैं। कंपनी ने वर्ष 2022 में यह सुविधा शुरू की थी, लेकिन तब शेयरों को गिरवी रखने के लिए कागजी-कार्रवाई, फिजिकल वेरिफिकेसन के साथ-साथ कर्जदाता, डिपॉजिटरी पर्टिसिपेंट (डीपी) और डिपॉजिटरी समेत कई अन्य चीजों के बीच तालमेल बिठाने की जटिलताओं से गुजरना पड़ता था। इस प्रक्रिया में कई बार 7 से 10 दिन लग जाते थे।

यह भी पढ़ें | Kotak Mahindra Bank Hybrid Home Loan: अब 65 महीने तक लॉक करें होम लोन की ब्याज

अब फटाफट होगा काम, मिराए एसेट की नई पहल

लेकिन अब डिजिटल प्लेजिंग फैसलिटी से ग्राहक अब ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वो अपना कौन सा शेयर गिरवी रखना चाहते हैं, यह ऑनलाइन ही चुन सकते हैं और बिना ब्रांच गए या कागज जमा किए ही अप्लीकेश के सभी प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। इस नई सुविधा की खास बात यह है कि अब सप्ताह भर या उससे ज्यादा तक लोन का इंतजार नहीं करना होगा। अब जैसे डीपी से अप्रूवल मिलेगा, वो अपना लोन अकाउंट तुरंत खोल सकते हैं।

कंपनी बोली- और आसान, पारदर्शी और तेज हुई प्रक्रिया

मिराए एसेट फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ कृष्णा कन्हैया ने कहा, 'हम इस डिजिटल प्लेजिंग सुविधा को शुरू करने के लिए सीडीएसएल का धन्यवाद करते हैं। इस लॉन्च से हम रिटेल निवेशकों के एक बड़े समुदाय को सेवा दे पाएंगे, क्योंकि उन्हें अपने निवेश को बेचे बिना फंड पाने का एक स्मार्ट तरीका मिलेगा। कई निवेशकों को शॉर्ट-टर्म लिक्विडिटी की जरूरत होती है, लेकिन वे अपनी लॉन्ग-टर्म वेल्थ क्रिएशन की यात्रा में कोई रुकावट नहीं चाहते। हमारा लक्ष्य उधार लेने की प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी, तेज, परेशानी-मुक्त और पूरी तरह से डिजिटल बनाना है। 'लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड्स' को मिले अच्छे रिस्पॉन्स से हमारा यह भरोसा और मजबूत हुआ है कि ग्राहक सुविधा और भरोसे को महत्व देते हैं, और हमें यकीन है कि यह सॉल्यूशन भी वैसा ही अनुभव देगा।'

यह भी पढ़ें | मम्मी के नाम पर है घर, तो क्या आपको होम लोन पर टैक्स छूट का फायदा मिलेगा? जानिए

मिराए को शेयर गिरवी रखकर लेना है लोन, तो ध्यान रखें ये बातें

  • इस प्रक्रिया से कोई भी ग्राहक 25 हजार से 1 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
  • उन्हें लोन के रूप में कितनी राशि मिलेगी, यह इस बात से तय होगा कि वह किस स्तर के शेयर गिरवी रख रहे हैं।
  • जिन शेयरों पर कंपनी लोन देती है, उन्हें बाजार पूंजीकरण और कीमतों में उतार-चढ़ाव समेत चार श्रेणियों में बांटा गया है।
  • इन श्रेणियों के आधार पर कंपनी गिरवी रखे गए शेयरों की कुल कीमत का 45 पर्सेंट, 40 पर्सेंट, 35 पर्सेंट और 30 पर्सेंट तक लोन देती है।
  • मिराए एसेट शेयरों को गिरवी रखकर जारी किए गए लोन पर 10.25 पर्सेंट की दर से ब्याज वसूलती है।
  • सबसे बड़ी बात है कि मिराए एसेट ने ग्राहकों को किसी भी वक्त बिना कोई क्लोजिंग चार्ज के लोन का पूरा का पूरा बकाया चुकाने की छूट देती है।
  • ग्राहक लोन लेने के बाद भी अतिरिक्त शेयर को गिरवी रखकर अपना लोन अमाउंट बढ़वा सकते हैं या फिर गिरवी रखे गए शेयरों में से कुछ को मुक्त भी करवा सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीअब घर बैठे फटाफट मिलेगा लोन, मिराए एसेट ने निकाली शेयर गिरवी रखने की नई तरकीब
More