Free Airline Seats Rule: एयरलाइंस की दादागिरी खत्म! DGCA का बड़ा फैसला-60% सीटें मिलेंगी बिल्कुल मुफ्त

Free Airline Seats Rule: DGCA ने एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं कि एक PNR पर यात्रियों को एक साथ बैठाना अनिवार्य होगा और ओवरसाइज सामान के लिए फ्रेंडली सिस्टम बनाना होगा। फ्लाइट लेट होने पर मुआवजा भी दिया जाएगा।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड18 Mar 2026, 12:51 PM IST
फ्लाइट में 60 प्रतिशत सीट मिलेंगी फ्री
फ्लाइट में 60 प्रतिशत सीट मिलेंगी फ्री

DGCA New Guidelines 2026: हवाई जहाज में बैठने का सपना हर किसी का होता है और जब मौका आता है, तो विंडो सीट मिल जाए, तो सोने पर सुहागा हो जाए। अभी तक फ्लाइट में मनपसंद सीट चुनने के लिए 200 से 1500 रुपये तक देने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने एयरलाइंस की इस 'सीट वसूली' पर लगाम लगाने के लिए अपनी कमर कस ली है। डीजीसीए (DGCA) के जरिए जारी किए गए नए निर्देश न केवल आपकी जेब बचाएंगे, बल्कि आपके सफर को और अधिक सम्मानजनक और आसान बनाएंगे।

मनपसंद सीट के लिए बदल गए नियम

पिछले कुछ सालों में एयरलाइंस ने एक नया ट्रेंड शुरू किया था, जिसमें फ्लाइट की लगभग हर सीट को 'पेड' कैटेगरी में डाल दिया जाता था। कभी-कभी तो वेब चेक-इन करते समय एक भी फ्री सीट नहीं मिलती थी, लेकिन अब मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें ऐसी होनी चाहिए जिन्हें चुनने के लिए यात्री को एक पैसा भी न देना पड़े। मंत्रालय के इस फैसले से अब आम आदमी अपनी मनपसंद सीट फ्री में ले सकेगा।

View full Image
फ्लाइट की सीट पर DGCA का नियम
यह भी पढ़ें | Urban Company में तूफानी तेजी, 16% के उछाल से झूम उठा शेयर

बदल गए फ्लाइट में यात्रा के ये 7 नियम

क्रम संख्यामुख्य विषयपहले की स्थिति (पुराना नियम)नए नियम (MoCA/DGCA निर्देश)
1मुफ्त सीटों का कोटाएयरलाइंस लगभग 80-90% सीटों पर 'सीट चार्ज' वसूलती थीं।हर फ्लाइट में न्यूनतम 60% सीटें यात्रियों को मुफ्त आवंटित करनी होंगी।
2परिवार की सीटिंगएक ही PNR होने पर भी परिवार के सदस्यों को अलग-अलग सीटें मिल जाती थीं।एक PNR वाले यात्रियों को एक साथ और अगल-बगल (Adjacent) बिठाना अनिवार्य होगा।
3स्पोर्ट्स और म्यूजिक सामानइनके लिए कोई ठोस नीति नहीं थी, यात्री अक्सर एयरलाइंस के रहमोकरम पर रहते थे।स्पोर्ट्स किट और वाद्ययंत्रों के लिए पारदर्शी और यात्री-अनुकूल नीतियां लागू होंगी।
4पालतू जानवर (Pets)पालतू जानवरों को ले जाने के नियम उलझे हुए और एयरलाइंस की मर्जी पर थे।एयरलाइंस को पालतू जानवरों के लिए स्पष्ट और लिखित नीतियां सार्वजनिक करनी होंगी।
5देरी और कैंसिलेशनयात्रियों को अपने मुआवजे के हक के बारे में जानकारी कम होती थी।पैसेंजर राइट्स फ्रेमवर्क का सख्त पालन होगा; देरी या कैंसिलेशन पर जवाबदेही तय होगी।
6जानकारी की भाषानियम और अधिकार अक्सर केवल अंग्रेजी या जटिल तकनीकी भाषा में होते थे।सभी यात्री अधिकारों की जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध करानी होगी।
7सूचना का डिस्प्लेअधिकारों की जानकारी वेबसाइटों में कहीं गहराई में छुपी होती थी।वेबसाइट, ऐप और एयरपोर्ट काउंटर पर अधिकारों का प्रमुखता से प्रदर्शन करना होगा।
यह भी पढ़ें | सोने का आज का भाव 18 मार्च: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा रेट

एक PNR पर सबकी सीट होंगी पास-पास

फ्लाइट का टिकट बुक करते हुए अक्सर देखा जाता है कि एक ही टिकट (PNR) पर बुक होने के बावजूद छोटे बच्चों को उनके माता-पिता से अलग सीट दे दी जाती है, ताकि यात्री परेशान होकर पैसे देकर सीट बदलें। अब नए नियमों के अनुसार, एक ही PNR पर यात्रा करने वाले लोगों को एक साथ बिठाना अनिवार्य होगा। कोशिश ये की जाएगी कि उन्हें अगल-बगल की सीटें ही मिलें।

यह भी पढ़ें | दिल्ली से मुंबई तक,आज कितने का मिल रहा LPG गैस सिलेंडर, जानिए शहरवाइज रेट List

इसके अलावा जो लोग स्पोर्ट्स किट, गिटार लेकर चलते हैं, उन्हें एयरलाइंस अक्सर 'ओवरसाइज' सामान के नाम पर परेशान करती थीं। मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि एयरलाइंस को इन चीजों के लिए पैसेंजर फ्रेंडली सिस्टम बनाना होगा। इसके अलावा एयरलाइंस को पालतू जानवरों को लेकर अपनी नीतियां स्पष्ट करनी होंगी।

फ्लाइट कैंसिल होने पर पैसेंजर नहीं होंगे परेशान

फ्लाइट का अचानक कैंसिल होना या घंटों लेट होना यात्रियों के लिए किसी बुरे सपने जैसा होता है। अब DGCA ने पैसेंजर राइट्स फ्रेमवर्क को सख्ती से लागू करने की बात कही है। अगर फ्लाइट लेट होती है , तो एयरलाइन को यात्री को मुआवजा और जरूरी सुविधाएं देनी ही होंगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीFree Airline Seats Rule: एयरलाइंस की दादागिरी खत्म! DGCA का बड़ा फैसला-60% सीटें मिलेंगी बिल्कुल मुफ्त
More