Motor Insurance: आजकल कार और बाइक समेत अन्य वाहन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। यह हमारी सेफ्टी और कंफर्ट के साथ ही जरूरत के रूप में हैं। ऐसे में कोई भी वाहन खरीदते समय इंश्योरेंस आजकल लगभग अनिवार्य हो गया है। दरअसल, कार और बाइक बीमा एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। यह बीमा हमें एक्सिडेंट के बाद गाड़ी को हुए रिपेयर कराते समय आर्थिक नुकसान से बचाता है। हाल के वर्षों में सड़क हादसों, कानूनी जटिलताओं और बढ़ते आर्थिक जोखिमों ने साफ कर दिया है कि बिना बीमा सड़क पर उतरना न सिर्फ कानूनन गलत, बल्कि बेहद खतरनाक भी है।
बीमा कंपनी वाहन मालिक को वाहन से जुड़े अलग-अलग नुकसानों के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान मिलती है। इसमें दुर्घटना, चोरी, नेचुरल डिजास्टर और अन्य स्थितियों में होने वाले नुकसान शामिल होते हैं। आइए जानते हैं कि मोटर इंश्योरेंस लेने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
हर वाहन के लिए क्यों जरूरी है बीमा?
बीमा आपके सफर को सुरक्षित और निश्चिंत बनाता है। किसी भी आकस्मिक घटना में यह ढाल की तरह काम करता है, जिससे अनहोनी का डर कम हो जाता है।
अपने वाहन की सुरक्षा
दुर्घटना, आग, प्राकृतिक आपदा, तोड़फोड़ या चोरी, ऐसी किसी भी स्थिति में बीमा लाखों के संभावित नुकसान से बचाता है। यह एक पूरी तरह से व्यापक सुरक्षा कवच है।
कैशलेस मरम्मत सुविधा
बीमित वाहन होने पर नेटवर्क गैरेज में बिना नगद भुगतान के मरम्मत सेवाएं मिलती हैं। इससे समय भी बचता है और वाहन की गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत भी सुनिश्चित होती है।
कानूनी सुरक्षा
आप अगर किसी हादसे में शामिल होते हैं, तो इंश्योरेंस कंपनी आपको कानूनी प्रक्रियाओं में सहायता करती है। कुछ मामलों में इंश्योरेंस कंपनी जुर्माने और कानूनी खर्चों का भुगतान भी करती है।
दुर्घटना में बीमा नहीं तो सारा खर्च वाहन मालिक पर
अगर बीमा नहीं है, तो पीड़ित को दी जाने वाली पूरी क्षतिपूर्ति वाहन मालिक को अपने पैसे से भरनी पड़ती है। दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित की मांग पर वाहन चालक या स्वामी को बीमा से जुड़ी जानकारी तुरंत देनी होती है।