Mukesh Ambani vs Gautam Adani: गौतम अडानी ने फिर बनाई टॉप-20 अरबपतियों में जगह, मुकेश अंबानी पर मंडरा रहा ये बड़ा खतरा

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच दौड़ तेज हो गई है। गौतम अडानी की संपत्ति बढ़ रही है, जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति में कमी आई है। इसी वजह से अडानी ने फिर से दुनिया के सबसे अमीर लोगों की टॉप-20 सूची में जगह बना ली है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड10 Sep 2025, 01:23 PM IST
मुकेश अंबानी को टक्कर दे रहे गौतम अडानी
मुकेश अंबानी को टक्कर दे रहे गौतम अडानी

Mukesh Ambani vs Gautam Adani: दुनिया के अरबपतियों की सूची में इस वक्त एक नई उठापटक देखने को मिल रही है, जिसमें भारतीय कारोबारी जगत के दो महारथी मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच जंग चल रही है। लंबे समय से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में चमकते हुए मुकेश अंबानी की जगह अब गौतम अडानी ले सकते हैं। इस उथल-पुथल के बीच दुनिया के टॉप 20 अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी के बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, जबकि अडानी फिर से इस प्रतिष्ठित लिस्ट में प्रवेश कर चुके हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में मुकेश अंबानी 97.7 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 19वें स्थान पर हैं। वहीं, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति 80.3 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है और वे एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों में अडानी की संपत्ति में लगभग 1.24 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जबकि अंबानी की संपत्ति में इस दौरान 89.7 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। इस तेज रफ्तार संपत्ति बढ़ोतरी के कारण गौतम अडानी ने एक बार फिर टॉप-20 अरबपतियों की सूची में अपनी जगह पक्की कर ली है और मुकेश अंबानी को टक्कर दे रहे हैं।

दुनिया के शीर्ष 20 अरबपतियों की लिस्ट

रैंकनामकुल संपत्ति ($)हालिया बदलाव ($)वर्षभर का बदलाव ($)देश / क्षेत्रउद्योग
1एलन मस्क$384B+$420M-$48.8Bसंयुक्त राज्य अमेरिकाटेक्नोलॉजी
2लैरी एलिसन$295B+$3.34B+$103Bसंयुक्त राज्य अमेरिकाटेक्नोलॉजी
3मार्क ज़ुकरबर्ग$269B+$4.62B+$61.5Bसंयुक्त राज्य अमेरिकाटेक्नोलॉजी
4जेफ बेजोस$258B+$2.19B+$19.7Bसंयुक्त राज्य अमेरिकाटेक्नोलॉजी
5लैरी पेज$210B+$4.50B+$41.7Bसंयुक्त राज्य अमेरिकाटेक्नोलॉजी
6सर्गेई ब्रिन$196B+$4.18B+$38.2Bसंयुक्त राज्य अमेरिकाटेक्नोलॉजी
7स्टीव बाल्मर$171B+$67.0M+$24.9Bसंयुक्त राज्य अमेरिकाटेक्नोलॉजी
8बर्नार्ड अर्नॉल्ट$163B-$1.84B-$13.6Bफ्रांसउपभोक्ता
9जेनसन हुआंग$149B+$2.08B+$34.3Bसंयुक्त राज्य अमेरिकाटेक्नोलॉजी
10वॉरेन बफेट$148B+$42.8M+$6.27Bसंयुक्त राज्य अमेरिकाविविध
11माइकल डेल$143B-$2.27B+$19.5Bसंयुक्त राज्य अमेरिकाटेक्नोलॉजी
12जिम वॉल्टन$127B+$75.6M+$14.6Bसंयुक्त राज्य अमेरिकारिटेल
13रॉब वॉल्टन$124B+$104M+$14.4Bसंयुक्त राज्य अमेरिकारिटेल
14एलिस वॉल्टन$123B+$109M+$14.3Bसंयुक्त राज्य अमेरिकारिटेल
15बिल गेट्स$121B-$157M-$38.1Bसंयुक्त राज्य अमेरिकाटेक्नोलॉजी
16कार्लोस स्लिम$106B+$339M+$26.1Bमेक्सिकोविविध
17अमान्सियो ओर्टेगा$105B-$975M+$4.13Bस्पेनरिटेल
18फ्रांस्वा बेटनकोर्ट मेयर्स$98.1B-$1.66B+$23.7Bफ्रांसउपभोक्ता
19मुकेश अंबानी$97.7B-$89.7M+$7.12Bभारतऊर्जा
20गौतम अडानी$80.3B+$1.24B+$1.63Bभारतऔद्योगिक

हालांकि, अंबानी को टॉप-20 लिस्ट से बाहर करने के लिए अडानी को अभी कम से कम 17 अरब डॉलर और अपनी संपत्ति बढ़ानी होगी, जो कि आसान काम नहीं है। इस लिहाज से अभी मुके अंबानी के पास अपनी जगह बचाए रखने का मौका है, लेकिन शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव और बिजनेस में आ रही चुनौतियों की वजह से ये स्थिति कभी भी बदल सकती है।

इस बीच, अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति में भी बड़े उछाल देखे गए हैं, जिनमें एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, लैरी पेज, और जेफ बेजोस जैसे नाम शामिल हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की संपत्ति 384 अरब डॉलर है, जो वैश्विक आर्थिक दृश्य में भारतीय अरबपतियों के लिए भी संकेत देती है कि यहां प्रतिस्पर्धा तीव्र है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीMukesh Ambani vs Gautam Adani: गौतम अडानी ने फिर बनाई टॉप-20 अरबपतियों में जगह, मुकेश अंबानी पर मंडरा रहा ये बड़ा खतरा
More
बिजनेस न्यूज़मनीMukesh Ambani vs Gautam Adani: गौतम अडानी ने फिर बनाई टॉप-20 अरबपतियों में जगह, मुकेश अंबानी पर मंडरा रहा ये बड़ा खतरा