
Mahila Rojgar Yojana: बिहार में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गई। इसके तहत एक बार फिर बड़ी राशि जारी होने जा रही है। 3 अक्टूबर को राज्य की करीब 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की पहली किस्त सीधे ट्रांसफर की जाएगी। कुल 2500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके साथ ही आगामी 26 दिसंबर तक नियमित अंतराल में महिलाओं के खाते में योजना की पहली किस्त भेजी जाएगी। राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है।
बता दें कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 26 सितंबर को करीब 75 लाख महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर किया था। लेकिन ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जिनके खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। तो बता दें कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब 3 अक्टूबर से महिलाओं के खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा। 26 दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं के खाते में पैसा पहुंच जाएगा।
| किस्त | तारीख | दिन |
|---|---|---|
| 1 | 3 अक्टूबर 2024 | शुक्रवार |
| 2 | 6 अक्टूबर 2024 | शुक्रवार |
| 3 | 17 अक्टूबर 2024 | शुक्रवार |
| 4 | 24 अक्टूबर 2024 | शुक्रवार |
| 5 | 31 अक्टूबर 2024 | शुक्रवार |
| 6 | 7 नवंबर 2024 | शुक्रवार |
| 7 | 14 नवंबर 2024 | शुक्रवार |
| 8 | 21 नवंबर 2024 | शुक्रवार |
| 9 | 28 नवंबर 2024 | शुक्रवार |
| 10 | 5 दिसंबर 2025 | शुक्रवार |
| 11 | 12 दिसंबर 2025 | शुक्रवार |
| 12 | 19 दिसंबर 2025 | शुक्रवार |
| 13 | 26 दिसंबर 2025 | शुक्रवार |
इस योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को बिहार का निवासी होना जरूरी है। जिनकी उम्र 18 से 60 साल है, अप्लाई कर सकती है। अगर परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी है, पेंशन मिल रहा है या इनकम टैक्स भरते हैं तो ऐसे परिवार को योजना का फायदा नहीं मिलेगा। इसके साथ योजना के तहत लाभ लेने के लिए प्रशिक्षण लेना भी अनिवार्य है।