
Ladki Bahin Yojana: महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए राज्य सरकारों और केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे ही महाराष्ट्र में भी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। इस योजना के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य की महिला और बाल विकास मंत्रा अदिति तटकरे ने कहा है कि सितंबर महीने की किस्त के पैसे पात्र महिलाओं के अकाउंट में जमा होना शुरू हो गया है।
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई में यह योजना लॉन्च हुई थी। महाराष्ट्र टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि पात्र महिला लाभार्थियों के आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट में पैसे जमा होना शुरू हो गए हैं। तटकरे ने कहा कि इस योजना में पारदर्शिता बढ़ाई गई है। महिलाओं के आत्म सम्मान और बिना किसी झिझक के अकाउंट में राशि जमा की जाएगी।
महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए अगले 2 महीनों में ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी है। जिन लोगों का ई-केवाईसी पूरा नहीं होगा, उन्हें आर्थिक सहायता मिलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में फायदा उठाने के लिए जल्द से जल्द https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। तटकरे ने यह भी कहा कि राज्य की माताओं-बहनों के अटूट विश्वास से शुरू हुई यह सशक्तिकरण क्रांति सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए इस योजना के अंतर्गत प्रदान की गई 'सम्मान निधि' महिलाओं के आत्म-सम्मान को मजबूत करने वाला एक अहम कदम है।
2. ई-केवाईसी कराना सभी के लिए जरूरी है।
3. राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर विजिट कर केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
4. धोखाधड़ी और हेराफेरी से बचने के लिए बैंक खाते को आधार से लिंक करना जरूरी है।
2 . लाभार्थी को महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए।
3 . महिला की उम्र 21 साल से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
4. सभी विवाहित, अविवाहित, तलाकशुदा महिलाएं इस योजना का फायदा उठा सकती हैं।
5. लाभार्थी के पास बैंक अकाउंट होना चाहिए।
6. लाभार्थी की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से ऊपर नहीं होना चाहिए।
इस योजना का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, उम्र का सत्यापन सार्टिफिकेट, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और वोटर आईडी जरूरी है।
2. होम पेज पर ई-केवाईसी बैनर पर क्लिक करने पर ई-केवाईसी फॉर्म खुल जाएगा।
3. इस फॉर्म में, लाभार्थी को अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. आधार ऑथिंटिकेशन के लिए सहमति देनी होगी और ओटीपी भेजें पर क्लिक करें। इसके बाद, लाभार्थी के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को टाइप कर के सबमिट करें पर क्लिक कर दें।
4. इसके बाद, सिस्टम यह जांच करेगा कि लाभार्थी का केवाईसी पूरा हो चुका है या नहीं।
5. अगर ई-केवाइसी पहले ही पूरा हो चुका है, तो 'ई-केवाईसी पहले ही पूरा हो चुका है' का मैसेज आएगा।
6. अगर पूरा नहीं हुआ है, तो यह जांच होगी कि आधार नंबर योजना की पात्र सूची में है या नहीं।
7. अगर आधार संख्या पात्र सूची में है, तो आप अगले स्टेप पर जा सकते हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.