Ladki Bahin Yojana KYC: लाडकी बहिन योजना के लिए खुशखबरी! e-KYC की तारीख बढ़ाई गई, जानें क्या है नई डेट

Ladki Bahin Yojana KYC: महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहिन योजना की लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने इस योजना के तहत की जाने वाली ई-केवाईसी की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड10 Feb 2026, 02:55 PM IST
Ladki Bahin Yojana KYC
Ladki Bahin Yojana KYC

Ladki Bahin Yojana KYC: महाराष्ट्र की लाखों महिलाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत जिन महिलाओं के खातों में तकनीकी दिक्कतों की वजह से पैसे नहीं पहुंच पा रहे थे, उन्हें अपनी गलतियां सुधारने का एक बड़ा अवसर दिया है। अब लाभार्थी महिलाएं 31 मार्च 2026 तक अपने ई-केवाईसी (e-KYC) डिटेल्स को अपडेट कर सकेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने साफ किया है कि कोई भी पात्र महिला केवल कागजी या तकनीकी चूक के कारण इस लाभ से वंचित नहीं रहनी चाहिए।

हर महीने मिलते है 1,500 रुपये

राज्य सरकार के पास पिछले कुछ महीनों में ऐसी कई शिकायतें पहुंची थीं, जिनमें महिलाओं ने बताया कि फॉर्म भरते समय या डिजिटल वेरिफिकेशन के दौरान उनसे अनजाने में कुछ गलतियां हो गई थीं। इसकी वजह से उनकी किस्त रुक गई थी। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए आखिरी तारीख में बढ़ोतरी की गई है। जून 2024 में शुरू हुई इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके तहत हर महीने 1,500 रुपये की रकम सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की ई-केवाईसी प्रक्रिया हर साल पूरा करना अनिवार्य है। इससे योजना की पारदर्शिता बनी रहे और फर्जी दावों को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें | Stock Market Today: निफ्टी छूने वाला है 26,000 का शिखर?

घर बैठे कर सकते हैं केवाईसी अपडेट

आप इस योजना की ई-केवाईसी घर बैठ अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद e-KYC विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको अपना नाम, पता, आधार नंबर और आय प्रमाण पत्र जैसी जानकारी को फिर से वेरिफाई करना होगा।

यह भी पढ़ें | RailTel को मिला ₹455 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, रॉकेट बने शेयर

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ नियम तय किए हैं। योजना मुख्य रूप से उन महिलाओं के लिए है जिनकी आयु 21 से 65 वर्ष के बीच है। इसके अलावा, परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। एक अनिवार्य शर्त यह भी है कि लाभार्थी महिला राज्य की किसी अन्य वित्तीय कल्याण योजना का लाभ न ले रही हो। इसके साथ ही आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और सरकारी रिकॉर्ड में आपकी सभी जानकारियां सटीक होनी चाहिए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLadki Bahin Yojana KYC: लाडकी बहिन योजना के लिए खुशखबरी! e-KYC की तारीख बढ़ाई गई, जानें क्या है नई डेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीLadki Bahin Yojana KYC: लाडकी बहिन योजना के लिए खुशखबरी! e-KYC की तारीख बढ़ाई गई, जानें क्या है नई डेट