मुख्यमंत्री सेहत योजना: पंजाब में हर परिवार को 10 लाख तक कैशलेस इलाज, 40 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

MukhyaMantri Sehat Yojana: पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल रहा है। इससे हेल्थकेयर और इंश्योरेंस सेक्टर में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में शिविर लगाकर यह कार्ड लाखों लागों को दिया गया।

Jitendra Singh
अपडेटेड17 Apr 2026, 01:59 PM IST
MukhyaMantri Sehat Yojana: 2 लाख से ज्यादा परिवारों को कैशलेस इलाज का फायदा मिल चुका है।
MukhyaMantri Sehat Yojana: 2 लाख से ज्यादा परिवारों को कैशलेस इलाज का फायदा मिल चुका है।

MukhyaMantri Sehat Yojana: पंजाब सरकार ने Sarbat Sehat Bima Yojana शुरू की है। इस योजना को आमतौर पर मुख्यमंत्री सेहत योजना कहा जाता है। इस योजना का राज्य में तेजी से विस्तार हो रहा है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुहैया कराया जाता है। इस योजना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो गई है।

इस योजना के तहत अब तक 2 लाख से ज्यादा परिवारों ने कैशलेस इलाज का लाभ उठाया है। आपको बता दें कि सरकार के इस कदम से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर से इलाज के भारी-भरकम खर्च का बोझ काफी कम हुआ है।

जानिए क्या है मुख्यमंत्री सेहत योजना

पंजाब सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर परिवार को बड़ी चिकित्सा लागत से बचाना है। हर एक सेहत कार्ड के जरिए एक परिवार को साल भर में 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। यह सुविधा किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के समय वित्तीय बोझ को कम करने में मददगार साबित होती है। अब तक पूरे पंजाब में 35 लाख से ज्यादा कार्ड जारी हो चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि हर दिन लगभग 50 हजार नए लोग इस योजना से जुड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें | पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त पाने के लिए फार्मर आईडी जरूरी

300 करोड़ खर्च और 40 हजार से ज्यादा सफल सर्जरी

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, योजना के तहत अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जा चुकी है। प्रदेश के 900 से ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों के नेटवर्क के जरिए 2 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज हो चुका है। इसमें लगभग 40,000 सर्जरी शामिल हैं। बता दें कि इस योजना के जरिए डायलिसिस, कैंसर देखभाल, हृदय रोग और ऑर्थोपेडिक सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण इलाज सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं।

कैंसर और डायलिसिस के मरीजों को मिली बड़ी राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा किडनी और कैंसर के मरीजों को मिल रहा है। मौजूदा समय में 68,000 से ज्यादा मरीज डायलिसिस की सुविधा का फायदा उठा रहे हैं। इस पर 14 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

यह भी पढ़ें | हर 6 महीने में फिक्स्ड इनकम! FD से भी ज्यादा कमाई, क्या आपने चेक किया ये ऑप्शन?

वहीं, 14,000 से ज्यादा कैंसर मरीजों की कीमोथेरेपी और रेडिएशन के लिए 35 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, करीब 5,700 दिल के ऑपरेशनों और इलाज पर 47 करोड़ रुपये खर्च कर हजारों लोगों की जान बचाई गई है। इसमें एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर लगाने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीमुख्यमंत्री सेहत योजना: पंजाब में हर परिवार को 10 लाख तक कैशलेस इलाज, 40 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
More