RBI Rules for Bank Accounts: क्या आपके पास भी हैं कई बैंक खाते? इन 5 खतरों को न करें नजरअंदाज, जेब होगी खाली

Bank Account Maintenance Charges: आरबीआई के नियमों के अनुसार, भारत में एक नागरिक के लिए बैंक अकाउंट की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। हालांकि, KYC के दौरान बैंक आपकी आय और खातों के कारण पूछ सकता है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड16 Apr 2026, 05:02 PM IST
एक शख्स कितने बैंक अकाउंट खोल सकता है?
एक शख्स कितने बैंक अकाउंट खोल सकता है?

RBI Rules for Bank Accounts: आज के दौर बैंक अकाउंट खोलना इतना आसान हो गया है कि लोग एक साथ कई बैंक अकाउंट खोल लेते हैं, लेकिन कभी न कभी ये सवाल दिमाग में जरूर आता है कि एक इंसान कितने बैंक अकाउंट खोल सकता है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं, तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि एक इंसान कितने बैंक अकाउंट खोल सकता है,आइए जानते हैं।

क्या कोई कानूनी पाबंदी है?

भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, भारत में एक नागरिक कितने बैंक अकाउंट रख सकता है, इसकी कोई अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। आप अपनी जरुरत के अनुसार बहुत सारे बैंक अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। हालांकि जब आप KYC करवाने जाएंगे तो, बैंक आपसे आपकी आय और खाते खुलवाने की वजह पूछ सकता है। ये कदम मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाया जाता है।

यह भी पढ़ें | HDFC AMC Dividend: ₹54 डिविडेंड पाकर निवेशक हुए खुश

मल्टीपल बैंक अकाउंट्स के छिपे हुए खर्चे

बैंक अकाउंट रखना सुनने में तो अच्छा लगता है कि मेरा हर बैंक में खाता है,लेकिन ये आपकी जेब पर चुपके से वार करता है।

  • ज्यादातर प्राइवेट बैंक 10,000 से लेकर 25,000 तक का एवरेज मंथली बैलेंस रखने की शर्त रखते हैं। यदि आपके पास 5 ऐसे खाते हैं, तो आपके 1 लाख से ज्यादा की राशि सिर्फ बैंकों की शर्तों को पूरा करने के लिए फ्रीज हो जाएगी। इस पैसे पर आपको बचत खाते का मामूली ब्याज मिलेगा, जबकि आप इसे कहीं और निवेश कर बेहतर रिटर्न पा सकते थे। बैलेंस कम होते ही बैंक भारी पेनाल्टी वसूलते हैं।
  • हर बैंक अपने एटीएम/डेबिट कार्ड के लिए 150 से 500 तक सालाना चार्ज लेता है। इसके अलावा SMSअलर्ट चार्ज, चेकबुक चार्ज और सालाना मेंटेनेंस चार्ज अलग से होते हैं। 5 खातों का मतलब है कि आप साल भर में 2,000 से 4,000 सिर्फ इन सर्विस चार्जेस में गंवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें | गोल्ड लोन या गोल्ड ओवरड्राफ्ट, किससे होगा ज्यादा फायदा?
  • बैंकिंग जितनी डिजिटल हुई है, खतरा उतना ही बढ़ा है। जब आपके पास बहुत सारे अकाउंट होते हैं, तो आप उन सभी के ट्रांजेक्शन पर बारीकी से नजर नहीं रख पाते।
  • k साइबर अपराधी अक्सर ऐसे खातों को निशाना बनाते हैं, जिनमें गतिविधियां कम होती हैं। अगर किसी खाते में साल भर से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है और आपको उसके SMS अलर्ट भी नहीं मिल रहे, तो फ्रॉड होने की स्थिति में आपको महीनों तक पता ही नहीं चलेगा।

यह भी पढ़ें | बिंदी और तिलक पर बैन और हिजाब ओके! लेंसकार्ट में ड्रेसिंग के नियम पर उठी उंगली
  • ज्यादा अकाउंट मतलब ज्यादा नेट बैंकिंग पासवर्ड, ज्यादा UPI पिन और ज्यादा डेबिट कार्ड पिन। सुरक्षा के लिहाज से हर अकाउंट का पासवर्ड अलग होना चाहिए, लेकिन इतने सारे पासवर्ड याद रखना मुश्किल होता है। ऐसे में लोग या तो उन्हें कहीं लिख लेते हैं या बहुत आसान पासवर्ड रखते हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीRBI Rules for Bank Accounts: क्या आपके पास भी हैं कई बैंक खाते? इन 5 खतरों को न करें नजरअंदाज, जेब होगी खाली
More