Mutual Fund: इक्विटी निवेश में मची भगदड़, फ्लेक्सी कैप में आई बहार, यहां जानिए पूरा हाल

AMFI October 2025 Data: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) अक्टूबर में बढ़कर 79.87 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर में 75.61 लाख करोड़ रुपये था। अक्टूबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश लगातार तीसरे महीने गिरा है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड12 Nov 2025, 11:05 AM IST
Mutual Fund Date: फ्लेक्सी कैप एक बार फिर नंबर 1 बन गया है।
Mutual Fund Date: फ्लेक्सी कैप एक बार फिर नंबर 1 बन गया है।

AMFI October 2025 Data: म्यूचुअल फंड इन्वेस्टर्स ने अक्टूबर में भी इक्विटी स्कीम में पैसा लगाना जारी रखा है। हालांकि पिछले महीने के मुकाबले इनफ्लो की रफ्तार में सुस्ती आई है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के डेटा के मुताबिक, अक्टूबर में नेट इक्विटी इनफ्लो 24,690 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर के 30,422 करोड़ रुपये से 19 फीसदी कम है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का टोटल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) अक्टूबर में बढ़कर 79.87 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर में 75.61 लाख करोड़ रुपये था। इक्विटी AUM 35.16 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले महीने यह 33.7 लाख करोड़ रुपये था।

यह लगातार तीसरा महीना है जब इक्विटी फंड के निवेश में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले सितंबर में 8.9% और अगस्त में 21.7% की गिरावट आई थी। यह जुलाई में देखी गई 81% की शानदार बढत के बिल्कुल उलट है। इससे पता चलता है कि अक्टूबर के दौरान निवेशक इक्विटी को लेकर थोड़े सतर्क हो गए।

गोल्ड ETF में कैसा रहा निवेश?

AMFI के अक्टूबर के आंकड़ों में पता चला है कि गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो अगस्त महीने में 2,190 करोड़ और सितंबर महीने में 8,363 करोड़ के मुकाबले 7,743 करोड़ पर आ गया। वहीं रिटेल निवेशकों के हिस्सेदारी की बात करें तो यह मजबूत हुई है और अक्टूबर महीने में टोटल म्यूचुअल फंड फोलियो बढ़कर 25.60 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले महीने अक्टूबर में 18 स्कीमें लॉन्च हुई और सभी ओपन-एंडेड रहीं और इनके जरिए म्यूचुअल फंड्स ने 6,062 करोड़ जुटाए।

यह भी पढ़ें | Groww IPO का शानदार डेब्यू, 12% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

इक्विटी फंड में 19% की गिरावट

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में इनफ्लो घटकर 24,690 करोड़ रह गया, जो सितंबर में 30,422 करोड़ था। यहां मासिक आधार पर 19 फीसदी की गिरावट आई है। यह गिरावट इक्विटी फंड्स की अधिकतर कैटेगरीज में दिखी। इस दौरान स्मॉलकैप फंड्स में निवेश 4,363 करोड़ से घटकर 3,476 करोड़ और मिड-कैप फंड्स में निवेश 5,085 करोड़ से फिसलकर 3,807 करोड़ पर आ गया।

डेट फंड में लौटी चमक

अक्टूबर महीने की सबसे बड़ी कहानी डेट म्यूचुअल फंड्स ने लिखी है। जहां सितंबर में डेट फंड्स से 1.02 लाख करोड़ रुपये की बड़ी निकासी हुई थी, वहीं अक्टूबर में तस्वीर पूरी तरह से पलट गई। इस महीने डेट फंड्स में 1.59 लाख करोड़ रुपये का शानदार नेट इनफ्लो दर्ज किया गया। डेट कैटेगरी में भी, लिक्विड फंड्स ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। सितंबर में लिक्विड फंड से 66,042.32 करोड़ रुपये निकाले गए थे, लेकिन अक्टूबर में इनमें 89,375.12 करोड़ रुपये का नेट निवेश आया। सितंबर में यह निकासी मुख्य रूप से बड़े संस्थागत निवेशकों द्वारा की गई थी, जो अक्टूबर में वापस आ गए।

यह भी पढ़ें | देश में लावारिश पड़े हैं 80,000 करोड़ रुपये, कोई नहीं है दावेदार

फ्लेक्सी कैप फंड बना निवेशकों की पहली पसंद

AMFI के मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक फ्लेक्सी कैप फंड्स (Flexi Cap Funds) ने अक्टूबर में शानदार प्रदर्शन किया। इस कैटेगरी में कुल 8,928 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो देखने को मिला, जो सितंबर के 7,029 करोड़ रुपये से करीब 27% ज्यादा है। इससे पता चल रहा है कि निवेशक अभी भी ऐसे फंड्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे फंड्स में मार्केट के सभी सेगमेंट—लार्ज, मिड और स्मॉल कैप—में निवेश में लचीलापन (flexibility) रहता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीMutual Fund: इक्विटी निवेश में मची भगदड़, फ्लेक्सी कैप में आई बहार, यहां जानिए पूरा हाल
More
बिजनेस न्यूज़मनीMutual Fund: इक्विटी निवेश में मची भगदड़, फ्लेक्सी कैप में आई बहार, यहां जानिए पूरा हाल