MF Unclaimed Money: म्युचुअल फंड में फंसा ₹3,811 करोड़ का अनक्लेम्ड पैसा, कहीं इसमें आपकी तो नहीं मेहनत की कमाई?

MF Unclaimed Money: SEBI की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, म्युचुअल फंड में अनक्लेम्ड पैसा 10% बढ़कर ₹3,811 करोड़ हो गया है। इसमें लावारिस डिविडेंड की रकम सबसे अधिक ₹2,689 करोड़ है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड8 Aug 2026, 01:58 PM IST
MF Unclaimed Money: म्युचुअल फंड में फंसा  <span class='webrupee'>₹</span>3,811 करोड़ का अनक्लेम्ड पैसा
MF Unclaimed Money: म्युचुअल फंड में फंसा ₹3,811 करोड़ का अनक्लेम्ड पैसा

MF Unclaimed Money: क्या आपने भी कभी म्युचुअल फंड में निवेश किया है और उसके बाद फोलियो के बारे में भूल गए हैं? अगर हां, तो मुमकिन है कि आपका भी पैसा फंड हाउस के पास बिना किसी क्लेम के पड़ा हो। दरअसल, कैपिटल मार्केट रेगुलेटरी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की हालिया रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। देश में म्युचुअल फंड निवेशकों का लावारिस पैसा साल-दर-साल तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में यह अनक्लेम्ड रकम 3,452 करोड़ रुपये थी, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 3,811 करोड़ रुपये हो गई है।

सबसे ज्यादा अटका है डिविडेंड का पैसा

रिपोर्ट से पता चलता है कि इस बढ़ोतरी के पीछे सबसे बड़ी वजह लावारिस डिविडेंड की रकम में हुआ इजाफा है। वित्त वर्ष 2024-25 में लावरिस डिविडेंड की रकम 2,324 करोड़ रुपये थी, जो 2025-26 में 16 प्रतिशत बढ़कर 2,689 करोड़ रुपये हो गई। दूसरी ओर, रिडेम्प्शन से जुड़ी लावारिस रकम में मामूली राहत देखने को मिली है। यह आंकड़ा 2024-25 के 1,128 करोड़ रुपये से 1 प्रतिशत घटकर 2025-26 में 1,122 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके बावजूद कुल मिलाकर बकाया रकम का ग्राफ ऊपर ही गया है।

यह भी पढ़ें | Bank Holidays: क्या आज बैंकों में नहीं होगा कामकाज? चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

क्यों छूट जाता है निवेशकों का अपना पैसा?

SEBI के अनुसार, इस समस्या की सबसे बड़ी वजह निवेशकों के संपर्क विवरण और बैंक खाते से जुड़ी अधूरी या पुरानी जानकारियां हैं। लोग अक्सर अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या रहने का पता बदल लेते हैं, लेकिन इसकी जानकारी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) या रजिस्ट्रार को नहीं देते हैं। इसके अलावा, कई बार पुराना बैंक खाता बंद हो जाता है या नया खाता खुल जाता है, जबकि म्युचुअल फंड फोलियो में पुराना मैंडेट ही दर्ज रहता है। इसके साथ ही बैंक डिटेल्स अपडेट न होने के कारण पे-आउट नोटिफिकेशन या बैंक में सीधे पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश विफल हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें | मुनाफा दोगुना होते ही रॉकेट बना शेयर, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा भाव

कैसे पाएं अपना अनक्लेम्ड पैसा?

अगर आपको शक है कि आपका या आपके परिवार का कोई डिविडेंड या रिडेम्प्शन अमाउंट अटका हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। SEBI और एम्फी (AMFI) ने निवेशकों को राहत देने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। निवेशक संबंधित म्युचुअल फंड हाउस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने फोलियो की स्टेटस चेक सकते हैं। इसके अलावा, इंडस्ट्री लेवल शेयरर्ड प्लेटफॉर्म MITRA की मदद से भी अनएक्टिव और अनक्लेम्ड म्युचुअल फंड फोलियो की पहचान की जा सकती है। अपने केवाईसी डिटेल को अपडेट करके इस पैसे पर दोबारा क्लेम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें | आज सोने चांदी का रेट 8 अगस्त 2026: आज गोल्ड सिल्वर की कीमतें स्थिर

निकासी बढ़ने से नेट इनफ्लो में गिरावट

बाजार नियामक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान म्युचुअल फंड्स की तरफ से कुल ग्रॉस रिसोर्स मोबिलाइजेशन में 14.9 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई। हालांकि, इसी दौरान निवेशकों की ओर से रिडेम्प्शन की प्रक्रिया में भी 16.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिडेम्प्शन तेज होने के कारण ओवर ऑल नेट इंफ्लो में 9.7 प्रतिशत की गिरावट आई। यह घटकर 7.4 लाख करोड़ रुपये रह गया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीMF Unclaimed Money: म्युचुअल फंड में फंसा ₹3,811 करोड़ का अनक्लेम्ड पैसा, कहीं इसमें आपकी तो नहीं मेहनत की कमाई?
More