Mutual Funds SIP Returns: 5 साल में SIP ने दिया 25% से ज्यादा रिटर्न, ये म्यूचुअल फंड बने निवेशकों के फेवरेट!

Mutual Funds SIP Returns: मंथली SIP भी निवेशकों के लिए शानदार साबित हो रही है। पिछले पांच सालों में लगभग 29 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने 20 प्रतिशत से ज्यादा का XIRR रिटर्न दिया है।

Shivam Shukla
अपडेटेड10 Nov 2025, 02:53 PM IST
म्यूचुअल फंड्स रिटर्न
म्यूचुअल फंड्स रिटर्न

Mutual Funds SIP Returns: पिछले कुछ सालों में निवेशकों का रुख सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की ओर तेजी बढ़ा है। वहीं, मंथली SIP भी निवेशकों के लिए शानदार साबित हो रही है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच सालों में लगभग 29 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने 20 प्रतिशत से ज्यादा का XIRR रिटर्न दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट में पांच साल पूरे कर चुके कुल 208 फंड्स में से ये टॉप परफॉर्मर्स ने इन्वेस्टर्स का भरोसा जीता हैं। छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव के बावजूद इन फंड्स ने लगातार मजबूत रिटर्न दिया, जो लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की ताकत को दिखाते हैं।

मिडकैप फंड्स ने मारी बाजी

सबसे ज्यादा XIRR के मामले में मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड सबसे ऊपर रहा। इसमें पिछले पांच साल के दौरान निवेशकों को 25.67 फीसदी XIRR दिया। यानी 10 हजार रुपये की मंथली SIP करने पर कुल निवेश 6 लाख रुपये होता है, जो अब 11.16 लाख रुपये तक पहुंच गया। इसके ठीक बाद बैंडहन स्मॉल कैप फंड है,जिसने 25.52 फीसदी XIRR के साथ निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है। मिडकैप सेगमेंट में इनवेस्को इंडिया मिडकैप फंड और एचडीएफसी मिड कैप फंड ने क्रमशः 24.61 फीसदी और 23.58 फीसदी XIRR हासिल किया। वहीं, मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड ने भी 23.25 फीसदी का शानदार प्रदर्शन दिखाया।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में 1% अधिक का उछाल, जानें ताजा रेट

स्मॉल कैप फंड्स में ये स्कीम्स रहीं आगे

इसके अलावा, क्वांट स्मॉल कैप फंड ने 21.64 फीसदी XIRR दर्ज किया। निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ने 21.23 फीसदी का रिटर्न दिया। मिडकैप ग्रोथ में निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड और एडलवाइस मिड कैप फंड ने क्रमशः 22.72 फीसदी और 22.69 फीसदी XIRR हासिल किया।

फ्लेक्सी कैप और फोकस्ड फंड्स ने भी दिखाया दम

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लेक्सी कैप सेगमेंट में एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंडने 21.52 फीसदी XIRR के साथ मजबूत प्रदर्शन किया। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के तीन फंड्स ने 20 फीसदी के आंकड़े को पार किया। आईसीआईसीआई प्रू फोकस्ड इक्विटी फंड ने 20.76 फीसदी, आईसीआईसीआई प्रू लार्ज एंड मिड कैप फंड ने 20.65 फीसदी और आईसीआईसीआई प्रू मिडकैप फंड ने 20.62 फीसदी XIRR दिया।

यह भी पढ़ें | Infosys बायबैक में हिस्सा लेने से पहले जरूर जान लीजिए टैक्स नियम

टैक्स रेवर फंड्स में इन का XIRR सबसे अधिक

अगर टैक्स सेविंग फंड्स की बात करें, तो SBI ELSS टैक्स सेवर फंड ने 20.43 फीसदी XIRR दिया। एचडीएफसी ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड ने 20.19 फीसदी और कोटक मिडकैप फंड ने 20.16 फीसदी XIRR मुनाफा दिया।

क्रमांकम्यूचुअल फंड का नामXIRR (%)
1मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड25.67
2बैंडहन स्मॉल कैप फंड25.52
3इनवेस्को इंडिया मिडकैप फंड24.61
4एचडीएफसी मिड कैप फंड23.58
5मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड23.25
6निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड22.72
7एडलवाइस मिड कैप फंड22.69
8क्वांट स्मॉल कैप फंड21.64
9एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड21.52
10निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड21.23
11आईसीआईसीआई प्रू फोकस्ड इक्विटी फंड20.76
12आईसीआईसीआई प्रू लार्ज एंड मिड कैप फंड20.65
13आईसीआईसीआई प्रू मिडकैप फंड20.62
14एसबीआई ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड20.43
15एचडीएफसी ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड20.19
16कोटक मिडकैप फंड20.16

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीMutual Funds SIP Returns: 5 साल में SIP ने दिया 25% से ज्यादा रिटर्न, ये म्यूचुअल फंड बने निवेशकों के फेवरेट!
More
बिजनेस न्यूज़मनीMutual Funds SIP Returns: 5 साल में SIP ने दिया 25% से ज्यादा रिटर्न, ये म्यूचुअल फंड बने निवेशकों के फेवरेट!
OPEN IN APP