Mutual Funds vs SIF: दोनों में क्या है फर्क और किसमें है ज्यादा फायदा? निवेश से पहले समझ लें ये बातें

Mutual Funds vs SIF: म्यूचुअल फंड्स और SIFs दोनों ही SEBI रेगुलेटेड निवेश विकल्प हैं, लेकिन इनकी काम करने की सोच अलग है। रणनीति, लिक्विडिटी और जोखिम के नजरिए से दोनों में फर्क देखने को मिलता है, जिसे समझना निवेश से पहले जरूरी है।

Priya Shandilya
अपडेटेड29 Jan 2026, 09:43 PM IST
Mutual Funds vs SIF: दोनों में क्या है फर्क और किसमें है ज्यादा फायदा?
Mutual Funds vs SIF: दोनों में क्या है फर्क और किसमें है ज्यादा फायदा?

Mutual Funds vs SIF: भारत में निवेश करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इसी के साथ निवेश के तरीके भी पहले से ज्यादा स्मार्ट होते जा रहे हैं। जहां लंबे समय से म्यूचुअल फंड निवेशकों की पहली पसंद रहे हैं, वहीं अब स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स (SIFs) भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। ये नए जमाने के फंड हैं, जो उन निवेशकों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जो थोड़ा अलग और एडवांस स्ट्रैटेजी चाहते हैं।

म्यूचुअल फंड और SIF में क्या है फर्क?

म्यूचुअल फंड आमतौर पर सीधे-सीधे निवेश करते हैं। यानी शेयर बाजार ऊपर जाएगा तो फायदा, नीचे गया तो नुकसान। इनका मकसद लंबी अवधि में धीरे-धीरे वेल्थ बनाना होता है। इनकी स्ट्रैटेजी पहले से तय होती है और डेरिवेटिव्स का इस्तेमाल भी सिर्फ रिस्क कम करने के लिए किया जाता है।

वहीं SIFs थोड़ा अलग खेल खेलते हैं। ये म्यूचुअल फंड और AIF के बीच का रास्ता हैं। SIFs में फंड मैनेजर को ज्यादा आजादी होती है, वो शेयर खरीद भी सकता है और गिरावट पर फायदा कमाने के लिए शॉर्ट पोजिशन भी ले सकता है। उदाहरण के तौर पर, इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट SIF अपने पैसे का बड़ा हिस्सा शेयरों में लगाता है, लेकिन एक हिस्सा डेरिवेटिव्स के जरिए शॉर्ट भी कर सकता है।

फ्लेक्सिबिलिटी और लिक्विडिटी में कौन आगे?

म्यूचुअल फंड्स: छोटे निवेशकों के लिए बने हैं। 500 की SIP से शुरुआत, रोजाना NAV, और जरूरत पड़ने पर जल्दी पैसे निकालने की सुविधा, यही इनकी सबसे बड़ी ताकत है।

SIFs: ये हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) के लिए हैं। इनमें एंट्री के लिए आमतौर पर न्यूनतम निवेश करीब 10 लाख की होती है। पैसे निकालने की सुविधा भी रोजाना नहीं होती, बल्कि हफ्ते या उससे ज्यादा समय लग सकता है। हालांकि इसके बदले निवेश की स्ट्रैटेजी में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है।

किसमें कितना जोखिम?

म्यूचुअल फंड्स: म्यूचुअल फंड का रिस्क उसकी एसेट क्लास से जुड़ा होता है और पोर्टफोलियो काफी डाइवर्सिफाइड रहता है। इसलिए ये नए या कंजर्वेटिव निवेशकों को ज्यादा सूट करते हैं।

SIFs: SIFs में रिस्क ज्यादा है क्योंकि इनमें डेरिवेटिव्स, शॉर्ट सेलिंग और सेक्टर-फोकस्ड स्ट्रैटेजी शामिल होती है। बाजार की तेज हलचल में ये ज्यादा उतार-चढ़ाव दिखा सकते हैं। इसलिए SIF उन्हीं निवेशकों के लिए बेहतर हैं, जिन्हें मार्केट की अच्छी समझ हो।

किसे क्या चुनना चाहिए?

अगर आप सिंपल निवेश चाहते हैं, लिक्विडिटी आपके लिए जरूरी है और रिस्क सीमित रखना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड सही विकल्प हैं।

लेकिन अगर आप अनुभवी निवेशक हैं, पोर्टफोलियो में नई स्ट्रैटेजी जोड़ना चाहते हैं और ज्यादा रिस्क लेने को तैयार हैं, तो SIF आपके लिए दिलचस्प हो सकते हैं।

निवेश का चुनाव आपकी जरूरत और जोखिम सहने की क्षमता पर निर्भर करता है। म्यूचुअल फंड्स सरल और भरोसेमंद हैं, जबकि SIFs ज्यादा जटिल लेकिन संभावित रूप से ज्यादा रिटर्न देने वाले। सही विकल्प चुनने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति और लक्ष्य जरूर समझें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीMutual Funds vs SIF: दोनों में क्या है फर्क और किसमें है ज्यादा फायदा? निवेश से पहले समझ लें ये बातें
More
बिजनेस न्यूज़मनीMutual Funds vs SIF: दोनों में क्या है फर्क और किसमें है ज्यादा फायदा? निवेश से पहले समझ लें ये बातें