
Nalco Dividend 2025: सरकार के स्वामित्व वाली नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी (Nalco) ने अपने शेयरधारकों को बड़ी गुड न्यूज दी है। कंपनी शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के रिजल्ट के साथ-साथ अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। नाल्को की ओर से दाखिल एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड 4 रुपये प्रति शेयर का घोषित किया है। यह लाभांश 5 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों के 80 प्रतिशत के बराबर है। डिविडेंड की कुल रकम कंपनी की 918.32 करोड़ रुपये की फुल पेड इक्विटी कैपिटल पर आधारित है।
नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी (Nalco) की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, लाभांश के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए 14 नंवबर 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया गया है। ऐसे में इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा। वहीं, इस तारीख के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक इसके लिए पात्र नहीं होंगे। कंपनी ने आगे बताया कि 6 दिसंबर 2025 तक डिविडेंड का भुगतान पूरा हो जाएगा।
बता दें कि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की दूसरी तिमाही में नाल्को का नेट प्रॉफिट 36.7 प्रतिशत बढ़ा है। यह 1429.94 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 1045.97 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। वहीं, ऑपरेशन से रेवन्यू में भी 7.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के लिए 4292.34 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 4001.48 करोड़ रुपये था।
सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ने आगे बताया कि EBITDA में 24.8 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट की गई तिमाही के लिए 1,933 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वहीं, मार्जिन में सुधार हुआ है। यह 631 बेसिक पॉइंट चढ़कर 45 प्रतिशत हो गया। पिछले साल यह 38.7 प्रतिशत था। कंपनी ने भविष्य को लेकर कहा कि वह अगले पांच साल में 30000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसमें नया एल्यूमिनियम स्मेल्टर और कोयला आधारित पावर प्लांट शामिल हैं। स्मेल्टर के लिए 18,000 करोड़ रुपये और पावर प्लांट के लिए 12,000 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.