
Nanda Gaura Scheme: बेटियों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें केंद्र सरकार की ओर से सुकन्या समृ्द्धि योजना पॉपुलर योजनाओं में से एक है। ऐसे ही राज्य सरकारों की ओर से भी बेटियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। कुछ इसी तरह उत्तराखंड में राज्य सरकार नंदा गौरा योजना चला रही है। इस योजना का मकसद 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' है। योजना के जरिए गरीब परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। मां- और बेटी दोनों को इसका फायदा मिलता है।
नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं पास करने तक उत्तराखंड सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जाती है। बेटी के जन्म पर एकमुश्त रकम मां-बेटी के संयुक्त खाते में जमा कराई जाती है। इसके बाद 12वीं पास होने के बाद पैसा खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। नंदा गौरा योजना के तहत दो चरणों में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।
नंदा गौरा योजना में बेटी के जन्म पर 11,000 रुपये दिए जाते हैं। इसके लिए बच्ची के जन्म के बाद योजना में रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। जिसके बाद मां-बेटी के जॉइंट बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जाती है। योजना के अंतर्गत अगली किस्त उस वक्त दी जाती है जब बच्ची 12वीं पास करती हैं। तक उसके खाते में सरकार के द्वारा 51,000 रुपये की राशि दी जाती है। कुल मिलाकर इस योजना 62,000 रुपये का लाभ दिया जाता है।
1. बेटियों की जन्म से पहले ही भ्रूण हत्या पर रोक लगाना।
2. बाल विवाह पर रोक लगाना।
3. लड़कियों को शिक्षित कर सशक्त बनाना।
4. समाज में लैंगिक असमानता को दूर करना।
5. लड़की को आर्थिक सुरक्षा देना ताकि वह उच्च शिक्षा हासिल कर सके।
1. यह योजना सिर्फ उत्तराखंड की स्थायी निवासी बालिकाओं के लिए है।
2. एक परिवार में 2 से ज्यादा बेटियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।
3. बेटी के जन्म के 6 महीने के भीतर पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी रहता है।
4. बेटी का जन्म सरकारी/प्राइवेट अस्पताल/ANM सेंटर में ही होना चाहिए।
5. अगर राज्य से बाहर जन्म हुआ है तो सर्टिफिकेट साथ में लगाना होगा।
6. घर पर दाई द्वारा दिए गए जन्म को मान्य नहीं माना जाएगा।
7. हर वित्त वर्ष में दूसरे चरण के आवेदन के लिए 30 नवंबर को अंतिम तिथि तय किया गया है।
8. परिवार की सालाना इनकम 72,000 रुपये (6000 रुपये महीने) से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
9. तहसीलदार द्वारा जारी आय का प्रमाण पत्र ही मान्य होगा
इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.nandagaurauk.in/ के जरिए ही अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए बच्ची का नाम, आधार कार्ड, अभिभावकों का नाम, आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ऑफलाइन आवेदन नहीं किए जा सकते हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.