National Data Hackathon: आधार दे रहा है ₹2 लाख इनाम जीतने का मौका, जानिए कैसे लें प्रतियोगिता में भाग

National Data Hackathon: UIDAI Data Hackathon 2026 छात्रों को आधार से जुड़े अनामिक डेटा पर काम करने का मौका देगा। यह पूरी तरह ऑनलाइन प्रतियोगिता है, जिसमें टॉप आइडियाज को कैश इनाम और सर्टिफिकेट मिलेंगे। डेटा साइंस और टेक स्टूडेंट्स के लिए यह बड़ा अवसर है। 

Priya Shandilya
पब्लिश्ड10 Jan 2026, 01:00 PM IST
आधार दे रहा है 2 लाख इनाम जीतने का मौका (सांकेतिक तस्वीर)
आधार दे रहा है 2 लाख इनाम जीतने का मौका (सांकेतिक तस्वीर)

UIDAI National Data Hackathon: आज के समय में डेटा साइंस और टेक्नोलॉजी सबसे तेजी से बढ़ते हुए क्षेत्र हैं। ऐसे में अगर छात्रों को रियल-वर्ल्ड डेटा पर काम करने का मौका मिले और साथ ही आकर्षक इनाम भी, तो यह किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं। यही मौका लेकर आया है UIDAI Data Hackathon 2026, जिसे यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने सरकार के सहयोग से लॉन्च किया है। यह नेशनल-लेवल ऑनलाइन हैकथॉन छात्रों को आधार से जुड़े डेटा पर काम करने और 2 लाख तक का इनाम जीतने का मौका देगा।

क्या है UIDAI डेटा हैकथॉन 2026

यह एक राष्ट्रीय स्तर का ऑनलाइन हैकथॉन है, जिसमें छात्रों को आधार नामांकन और अपडेट से जुड़े अनामिक (Anonymised) डेटा सेट दिए जाएंगे। इन डेटा पर काम करके छात्रों को ऐसे इनसाइट्स निकालने होंगे, जो नीति निर्माण और सिस्टम सुधार में मदद कर सकें।

डेटा से क्या करना होगा

प्रतिभागियों को दिए गए डेटा का विश्लेषण कर ट्रेंड्स, पैटर्न, असामान्यताएं या भविष्य से जुड़े संकेतों की पहचान करनी होगी। आसान शब्दों में कहें तो डेटा के जरिए ऐसे जवाब ढूंढने होंगे, जिनसे आधार सिस्टम को और बेहतर बनाया जा सके।

कितना मिलेगा इनाम?

UIDAI ने इस हैकथॉन के लिए आकर्षक प्राइज मनी रखी है।

  • पहला इनाम- 2 लाख और सर्टिफिकेट
  • दूसरे स्थान पर 1.5 लाख और सर्टिफिकेट
  • तीसरे पर 75,000 और सर्टिफिकेट
  • चौथे पर 50,000 और सर्टिफिकेट
  • पांचवें स्थान पर 25,000 और सर्टिफिकेट

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए क्या है पात्रता?

  • कोई भी छात्र जो भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में पढ़ रहा है।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष (1 जनवरी 2026 तक)।
  • भागीदारी व्यक्तिगत या टीम के रूप में हो सकती है।
  • टीम साइज अधिकतम 5 सदस्य, जिसमें एक टीम लीड जरूरी होगा।
  • UIDAI या NIC से जुड़े लोग इसमें हिस्सा नहीं ले सकते।
  • हर प्रतिभागी सिर्फ एक टीम का हिस्सा हो सकता है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

मौजूदा JanParichay यूजर्स के लिए

Step 1: सबसे पहले पेज पर जाएं: https://event.data.gov.in/challenge/uidai-data-hackathon-2026/

Step 2: "Login to Participate" पर क्लिक करें

Step 3: आपको JanParichay पर रीडायरेक्ट किया जाएगा

Step 4: यूजरनेम, पासवर्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी डालकर लॉगिन करें

Step 5: सफल लॉगिन के बाद, आप वापस इवेंट पोर्टल पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे

पहली बार उपयोग करने वाले यूजर्स को JanParichay पर साइन अप करना होगा और रजिस्ट्रेशन मुख्य रूप से मोबाइल नंबर के आधार पर होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद, इवेंट पोर्टल में लॉगिन करने से पहले अपना ईमेल ID अपडेट करें।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख

इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी, 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीNational Data Hackathon: आधार दे रहा है ₹2 लाख इनाम जीतने का मौका, जानिए कैसे लें प्रतियोगिता में भाग
More
बिजनेस न्यूज़मनीNational Data Hackathon: आधार दे रहा है ₹2 लाख इनाम जीतने का मौका, जानिए कैसे लें प्रतियोगिता में भाग