
NPS: रिटायरमेंट पर रेगुलर इनकम और एकमुश्त पैसा हर लोगों की जरूरत होती है, ताकि वह अपनी बाकी की लाइफ आराम से गुजार सके। हालांकि इसके लिए समय से पहले प्लानिंग करनी भी जरूरी होती है। अगर आपने सही से, सही वक्त में इसकी प्लानिंग नहीं की तो आप मोटी पेंशन और एकमुश्त राशि नहीं जुटा पाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में रिटायरमेंट के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप एक सोची समझी रणनीति के तहत निवेश करते हैं तो रिटायर होने के बाद हर महीने बतौर 80,000 रुपये पेंशन हासिल कर सकते हैं।
बिजनेस टुडे में छपी खबर के मुताबिक, वेल्थ एडवाइजरी फर्म (wealth advisory firm) TheFynprint की एक केस स्टडी के अनुसार, वडोदरा के रिटायर्ड इंजीनियर अजय ठीक ऐसा ही कर रहे हैं, वे नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के सबसे कम इस्तेमाल होने वाले फीचर, सिस्टमैटिक लंप-सम विड्रॉल (SLW) का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें एक 60 साल के ONGC से रिटायर्ड इंजीनियर ने NPS की रिटायरमेंट के बाद की फ्लेक्सिबिलिटी का फायदा उठाया और अपने 1.2 करोड़ रुपये के रिटायरमेंट फंड को एक अनुशासित, टैक्स-एफिशिएंट इनकम स्ट्रीम में बदल दिया।
आमतौर पर रिटायर होने के बाद लोग अपना कॉर्पस निकाल लेते हैं या फिक्स्ड डिपॉज़िट में लॉक कर देते हैं, लेकिन अजय ने एक अलग रास्ता अपनाया। अजय ने साल 2020 में अपना पूरा PRBS (पोस्ट रिटायरमेंट बेनिफिट स्कीम) कॉर्पस NPS में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उन्होंने पाँच साल तक कंट्रीब्यूट करना जारी रखा और एक स्ट्रक्चर्ड पोस्ट-रिटायरमेंट प्लान बनाया। उन्होंने लक्ष्य रखा कि इस प्लान से उन्हें हर महीने 90,000 रुपये महीना मिल सकें। इसमें से ₹50,000 2026 से SLW से और ₹40,000 जॉइंट-लाइफ एन्युटी से मिलेंगे।
अब सबसे खास बात यह है कि उनकी मंथली इनकम अलग-अलग सोर्स से होती है। इसमें 40 फीसदी SLW से होती है। 30 फीसदी एन्युटी से और 30 फीसदी दूसरे सोर्स से होती है। इसमें SCSS, बैंक डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड शामिल हैं। अजय का कहना है कि मुझे NPS से वो सब मिला, जिसकी मुझे दरकार थी। अजय अपनी इनकम को इस तरह मैनेज करते हैं कि वह 12 लाख रुपये के टैक्स ब्रैकेट में रहें। अगर आप भी 80,000 रुपये महीने की पेंशन लेना चाहते हैं तो अजय के प्लान पर एक बार जरूर विचार-विमर्श कर सकते हैं। यह कम रिस्क वाला प्लान है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.