
New Aadhaar App Launch: देश में आधार कार्ड अहम दस्तावेजों में से एक है। यह पहचान पत्र के काम आता है। इसके साथ ही इसकी हर जगह जरूरत पड़ती है। सरकारी योजनाओं में बिना आधार कार्ड के काम नहीं होता है। इसबीच आधार यूजर्स के लिए एक बडी़ खबर सामने आई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्रधिकरण (Unique Identification Authority of India - UIDAI) ने् नया आधार ऐप लॉन्च किया गया है। यह नया ऐप पहले से ज्यादा सुरक्षित, उपयोग में आसान और पूरी तरह पेपरलेस है। यूज़र्स अब अपनी आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ कभी भी और कहीं से भी उठा सकेंगे। UIDA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है।
नए ऐप में लॉगिन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और डेटा सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। UIDAI का कहना है कि यह ऐप डिजिटल पहचान को और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे आम नागरिकों को अपने आधार से जुड़ी सुविधाओं तक फौरन और भरोसेमंद पहुंच मिलेगी। लोग ऐप के ज़रिए अपना चेहरा स्कैन करके आसानी से अपना आधार वेरिफ़ाई कर पाएंगे। UIDAI की पोस्ट के अनुसार, Android और iPhone दोनों यूज़र्स इस नए ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं।
भारत के नागरिकों के लिए आधार मोबाइल ऐप को एक नए और आधुनिक रूप में पेश किया गया है। यह ऐप देश के डिजिटल पहचान प्लेटफॉर्म को अगले स्तर पर ले जाने वाला कदम माना जा रहा है। नए आधार ऐप के जरिए अब लोग अपनी पहचान से जुड़ी सभी सुविधाओं का इस्तेमाल और भी आसान तरीके से कर सकेंगे। यह ऐप यूज़र्स को अपनी डिजिटल पहचान पर पूरा नियंत्रण, कहीं भी इस्तेमाल की सुविधा और बेहतर प्राइवेसी सुरक्षा मुहैया कराता है। अब आधार कार्ड को हर जगह फिजिकल कॉपी के तौर पर ले जाने की जरूरत नहीं रहेगी। इसकी मदद से लोग डिजिटल तरीके से अपने आधार को आसानी से अपने साथ कैरी कर सकते हैं।
इस ऐप की मदद से लोग अपनी पहचान को डिजिटल तरीके से शेयर कर सकते हैं। इस ऐप में QR-कोड के जरिए वेरिफिकेशन और फेस आईडी/फेस रिकग्निशन जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं। आप अपनी बायोमैट्रिक जानकारी को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं, जिससे दुरुपयोग का खतरा कम होता है।
आप खुद यह चुन सकते हैं कि आधार में मौजूद कौन सी जानकारी आप सामने वाले के साथ शेयर करना चाहते हैं और कौन सी नहीं। यह प्राइवेसी के लिहाज़ से एक बड़ा कदम है।
यह ऐप फेस स्कैन के जरिए भी आधार वेरिफिकेशन की सुविधा देता है, जो सुरक्षा को और बढ़ाता है।
आप ऐप में यह भी देख सकते हैं कि आपके आधार का इस्तेमाल कहां-कहां किया गया है।
एक ही ऐप में आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड को सुरक्षित रूप से स्टोर करके रख सकते हैं।
1. सबसे पहले आपको प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर से Aadhaar नाम के इस ऐप को डाउनलोड करना है।
2. इसके बाद कुछ परमिशन देकर अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
3. फिर नियमों और शर्तों को स्वीकार करके आपको आधार से लिंक्ड फोन नंबर को वेरिफाई करना होगा। इसका मतलब है कि जिस फोन में भी आप इस ऐप को इस्टॉल कर रहे हैं, उसमें आपके आधार से लिंक नंबर का होना जरूरी है। बिना वेरिफिकेशन के आप आधार ऐप को आगे सेटअप नहीं कर पाएंगे।
4. फोन नंबर वेरिफाई होने के बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन कराना होगा।
5. इसके बाद आप से ऐप के लिए एक सिक्योरिटी पिन सेट करने के लिए कहा जाएगा। फिर आप अपना आधार कार्अड इस्बतेमाल कर सकते हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.