देश में जल्द ही खुल सकते हैं नए बैंक, RBI और वित्त मंत्रालय के बीच लाइसेंस पर हो रहा है विचार

New Bank Licenses: देश में अब जल्द ही नए बैंक खुल सकते हैं। इस मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और वित्त मंत्रालय के बीच विचार विमर्श हो रहा है। ऐसे में आने वाले समय में कुछ नए बैंकों के लाइसेंस को मंजूरी मिल सकती है। 10 साल से नए बैंकों को लाइसेंस नहीं मिला है।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम ब्लूमबर्ग)
पब्लिश्ड12 Jul 2025, 09:32 AM IST
New Bank Licence: भारत ने आखिरी बार 2014 में नए बैंकिंग लाइसेंस जारी किए थे।
New Bank Licence: भारत ने आखिरी बार 2014 में नए बैंकिंग लाइसेंस जारी किए थे। (Livemint)

New Bank Licenses: भारत में लगभग एक दशक के बाद जल्द ही बैंकिंग लाइसेंसों का एक नया दौर जारी हो सकता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारी दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बैंकिंग क्षेत्र के विस्तार के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सरकार और केंद्रीय बैंक आने वाले दशकों में भारत की महत्वाकांक्षी आर्थिक विकास योजनाओं को सहारा देने के लिए और अधिक बड़े और मज़बूत बैंक बनाने के लिए कई कदमों पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये चर्चाएं अभी शुरुआती दौर में है। इस मामले में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

बता दें कि करीब एक दशक बाद वित्त मंत्रालय और आरबीआई के बीच चर्चा हो रही है कि आखिर किस तरह से बैंकिंग सेक्टर को बढ़ाया जाए ताकि देश के भीतर लंबे समय तक विकास की गति को बढ़ावा दिया जा सके। इससे भारत में अब नए बैंकों के लाइसेंस का रास्ता खुल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार बड़े, मजबूत और ज्‍यादा बैंक बनाने पर चर्चा हो रही है। इससे देश की इकोनॉम‍िक ग्रोथ को सपोर्ट म‍िलेगा।

RBI और वित्त मंत्रालय के बीच हो रही है माथा-पच्ची

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, RBI और वित्त मंत्रालय के बीच कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इसमें बड़ी कंपनियों को शेयर होल्डिंग्स पर रोक के साथ बैंक लाइसेंस के लिए अप्लाई की इजाजत दी जाए। इसके अलावा दक्षिण भारत में जहां ऐपल जैसी कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा रही हैं। वहां गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) को पूर्ण बैकिंग सर्विस में बदलने के लिए प्रोत्साह देने पर भी चर्चा हो रही है। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों को बैंकों में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सहूलियत देने पर भी विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें | 1 अप्रैल से 10 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 5.63 लाख करोड़ रुपये, 1.34% कम

हालांकि इस मामले में अभी तक वित्त मंत्रालय और RBI की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के टॉप 100 बैंकों में सिर्फ दो भारतीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और HDFC बैंक हैं। वहीं, चीन और अमेरिका के बैंक टॉप 10 में हावी हैं।

साल 2014 में आखिरी बार जारी हुए थे लाइसेंस

बता दें कि सरकार की तरफ से आखिरी बार साल 2014 में नए बैंकिंग लाइसेंस जारी किए गए थे। साल 2016 में बड़े औद्योगिक और व्यापारिक समूहों को बैंकिंग लाइसेंस लेने से रोक दिया गया था। अब इस पॉल‍िसी पर फिर से विचार क‍िया जा सकता है। बैंकों के नए लाइसेंस की खबर से बाजार में माहौल साफतौर पर देखने को मिला ।शुक्रवार को निफ्टी पीएसयू बैंक का इंडेक्स शुरुआती ट्रेड के दौरान 0.8 फीसदी लुढ़क गया था। दोपहर बाद कारोबार करते हुए 0.5 फीसदी तक उछाल देखने को मिला। इस साल इसमें करीब आठ फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीदेश में जल्द ही खुल सकते हैं नए बैंक, RBI और वित्त मंत्रालय के बीच लाइसेंस पर हो रहा है विचार
More
बिजनेस न्यूज़मनीदेश में जल्द ही खुल सकते हैं नए बैंक, RBI और वित्त मंत्रालय के बीच लाइसेंस पर हो रहा है विचार