NFO Alert: इस हफ्ते होगी NFO की बारिश, 7 नए फंड होंगे लॉन्च, यहां देखिए पूरी लिस्ट

NFO Alert: दिसंबर महीने के शुरुआत में निवेशकों के लिए शानदार मौका सामने आया है। इस हफ्ते कुल 7 म्यूचुअल फंडों के न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं। इनमें 5 फंड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) हैं, एक सेक्टोरल/थीमैटिक फंड और एक फंड ऑफ फंड्स है।

Jitendra Singh
अपडेटेड1 Dec 2025, 09:19 PM IST
NFO Alert: म्यूचुअल फंड के निवेशकों को बेहतर मौका मिला है।
NFO Alert: म्यूचुअल फंड के निवेशकों को बेहतर मौका मिला है। (Livemint)

NFO Alert: म्युचुअल फंड इंडस्ट्री का आकार लगातार तेजी से बढ़ रहा है। निवेशकों में इसकी लोकप्रियता भी बढ़ रही है। इस मजबूत मोमेंटम का फायदा उठाने के लिए एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMCs) एक के बाद एक न्यू फंड ऑफर (NFOs) लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में इस हफ्ते कुल 7 नए फंड पेश करने जा रहे हैं। इनमें 5 फंड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) हैं, एक सेक्टोरल/थीमैटिक फंड और एक फंड ऑफ फंड्स है। ऐसे में अगर आप म्यूचुअल फंड में अपनी निवेश यात्रा शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह एक बेहतर मौका साबित हो सकता है।

ये सभी फंड अलग-अलग थीम और निवेश उद्देश्यों के साथ लॉन्च किए जा रहे हैं, ताकि हर निवेशक अपनी जरूरतों और लक्ष्यों के अनुरूप सही विकल्प चुन सके। सबसे ज्यादा हलचल ETF कैटेगरी में देखने को मिल सकती है। बंधन म्यूचुअल फंड (Bandhan Mutual Fund) इस हफ्ते दो नए ETF लेकर आ रहा है। इसमें पहला बंधन गोल्ड ईटीएफ (Bandhan Gold ETF) और दूसरा बंधन सिल्वर ईटीएफ (Bandhan Silver ETF) है। दोनों नए फंड 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रहेंगे। गोल्ड और सिल्वर को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी पिछले कुछ समय में काफी बढ़ी है, ऐसे में इन दोनों फंडों पर नजरें टिकी रहेंगी।

Mirae Asset Mutual Fund

Mirae Asset का यह नया ETF निफ्टी टॉप-20 कंपनियों को बराबर वेटेज देगा. NFO सब्सक्रिप्शन 2 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 10 दिसंबर 2025 तक खुलेगा। मिराए एसेट का दूसरा ETF BSE 500 की उन 50 कंपनियों पर फोकस करेगा जो सबसे ज्यादा डिविडेंड देती हैं. 2 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025. डिविडेंड यील्ड पर फोकस करने वाले निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प है।

यह भी पढ़ें | क्या डिजिटल पेमेंट से बिगड़ रहा है मंथली बजट? जानिए ज्यादा खर्च से कैसे निपटें

Groww के दो नए फंड ऑफर

फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, NFO लाने वाले म्यूचुअल फंड हाउसेज में ग्रो (Groww) भी शामिल है। कंपनी ग्रो निफ्टी मेटल ईटीएफ (Groww Nifty Metal ETF) लेकर आ रही है, जिसमें सब्सक्रिप्शन 3 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक खुला रहेगा। मेटल सेक्टर में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह एक नया ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा कंपनी ग्रो मल्टी एसेट ओमनी एफओएफ (Groww Multi Asset Omni FOF) भी ला रही है, जिसमें सब्सक्रिप्शन 3 दिसंबर से 17 दिसंबर तक खुला रहेगा।

यह भी पढ़ें | ये मिड-कैप फंड्स दे रहे जबरदस्त ग्रोथ, 1 लाख को बना देंगे 3 लाख से भी ज्यादा!

यह फंड अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश करके रिस्क को बैलेंस करके रणनीति लागू कर सकते हैं। ग्रो के मेटल ETF के अलावा एक और नया सेक्टोरल फंड भी इसी हफ्ते लॉन्च हो रहा है। ये फंड है यूनियन कंजम्प्शन फंड (Union Consumption Fund), जिसमें सब्सक्रिप्शन 1 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक खुला रहेगा। यह फंड देश की कंज्यूमर स्टोरी पर आधारित है, जो लंबे समय में मजबूत ग्रोथ दिखाती रही है।

यह भी पढ़ें | रोजाना 100 रुपये बचाएं, बन जाएंगे करोड़पति

जानिए NFO क्या है

NFO यानी न्यू फंड ऑफर (New Fund Offer) के जरिए किसी नई म्यूचुअल फंड स्कीम को पहली बार निवेशकों के लिए खोला जाता है। इस समय एक यूनिट आमतौर पर 10 रुपये की फिक्स NAV पर जारी की जाती है। NFO खत्म होने के बाद इस NAV में बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ बदलाव आना शुरू हो जाता है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। मिंट हिंदी अपने पाठकों को किसी भी तरह के निवेश से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से सलाह लेने का सुझाव देता है। आपके निवेश और उससे मिले परिणाम के लिए मिंट हिंदी बिल्कुल भी उत्तरदायी नहीं है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीNFO Alert: इस हफ्ते होगी NFO की बारिश, 7 नए फंड होंगे लॉन्च, यहां देखिए पूरी लिस्ट
More
बिजनेस न्यूज़मनीNFO Alert: इस हफ्ते होगी NFO की बारिश, 7 नए फंड होंगे लॉन्च, यहां देखिए पूरी लिस्ट