NHAI Clean Toilet Challenge: नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान कई बार बाथरूम आने पर भी लोग टॉयलेट का इस्तेमाल करना अवाइड करते हैं। इसकी वजह और कुछ नहीं टॉयलेट का गंदा होना है, क्योंकि गंदे टॉयलेट से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। ऐसे में अब इस परेशानी को खत्म करने के लिए NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने एक अनोखा कदम उठाया है, जिससे आपको भी फायदा होगा।
दरअसल स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम को आगे ले जाने के लिए नेशनल हाईवे ने एक स्कीम निकाली है, जिसमें आप आप हाईवे पर मौजूद गंदे टॉयलेट की तस्वीर पोस्ट करके ₹1000 का फ्री FASTag रिचार्ज पा सकते हैं! आइए जानते हैं आप कैसे इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।
क्या है ये ऑफर?
NHAI का Clean Toilet Challenge 2025 अभियान है, जहां आप नेशनल हाईवे पर खराब सफाई वाले टॉयलेट की जियो-टैग्ड और टाइम स्टांप्ड फोटो के जरिए शिकायत कर सकते हैं। आपके शिकायत की वेरिफिकेशन के बाद आप ₹1000 का FASTag रिचार्ज फ्री में दिए जाएगा।
कहां करनी है फोटो अपलोड?
सबसे पहले RajmargYatra App का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा, और उसमें अपने नंबर से अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद गंदे टॉयलेट की साफ तस्वीर, जियो-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प्ड फोटो को इसमें अपलोड करना है।
कैसे क्लिक करें जियो-टैग्ड और टाइम स्टांप्ड फोटो?
सबसे पहले मोबाइल में GPS ऑन कर लें। उसके बाद कैमरा ऐप खोलें और सेटिंग्स में जाकर Save Location या Geo-tagging को ON करें। ऐसा करने से फोटो लेने पर, उसमें लोकेशन अपने आप जुड़ जाएगी। इसके साथ ही सेटिंग में जाकर Date & Time watermark का विकल्प होता है। इसे ON करें। अब कैमरा ऐप खोलकर टॉयलेट की क्लियर तस्वीर लें, जिसमें टॉयलेट गंदा दिख रहा हो। ध्यान रखें कि आपकी मोबाइल की तारीख और समय सही सेट हो ताकि फोटो में टाइम स्टांप्ड हो।
कैसे अपलोड करनी हो फोटो?
अब आपके पास गंदे टॉयलेट की जियो-टैग्ड और टाइम स्टांप्ड वाली तस्वीर आ गई है। इस तस्वीर को अब ऐप में एपलोड करनी है। उसके लिए सबस पहले ऐप खोले और उसमें Report Dirty Toilet सेक्शन खोजें। इसके बाद Upload Photo या Add Complaint पर क्लिक करें। अपनी जियो-टैग्ड और टाइम स्टांप्ड फोटो अपलोड करें। फोटो के साथ टॉयलेट का नेशनल हाईवे नंबर या लोकेशन भी दर्ज करें। अब NHAI की टीम आपकी फोटो और लोकेशन वेरिफाई करेगी। पुष्टि के बाद आपके FASTag अकाउंट में ₹1000 का फ्री रिचार्ज कर दिया जाएगा।