FASTag Free Recharge: टोल की टेंशन खत्म! NHAI दे रहा है ₹1000 का फ्री FASTag रिचार्ज, जानिए कैसे मिलेगा आपको

FASTag Free Recharge Scheme: अगर आप भी हाईवे का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की है। दरअसल NHAI आपके लिए एक ऐसी स्कीम लाया है, जो आपको 1000 रुपये का फ्री FASTag रिचार्ज दिलवा सकती है। आइए जानते हैं कैसे

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड14 Oct 2025, 01:41 PM IST
कैसे मिलेगा FASTag का रिचार्ज
कैसे मिलेगा FASTag का रिचार्ज

FASTag Free Recharge Scheme: अगर आप भी हाईवे पर टोल से रोजाना गुजरते हैं, तो मुस्कुराइए! NHAI आपके लिए ऐसी स्कीम लाया है, जिसमें आपको 1000 रुपये का FASTag रिचार्ज बिल्कुल मुफ्त मिलने वाला है। इसके लिए आपको बस एक छोटा सा काम करना है, और आपके 1000 रुपये का FASTag रिचार्ज मिल जाएगा। आइए जानते हैं कैसे आप इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।

भारत में स्वच्छ भारत मिशन चल रहा है। इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए NHAI ने एक नई पहल की है, जिसमें आपको भी बंपर फायदा होने वाला है। दरअसल हाईवे पर मौजूद गंदे टॉयलेट की तस्वीर क्लिक करनी होगी और उसे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। बस इतने से काम के लिए आपको 1000 रुपये का फास्टैग रिचार्ज बिल्कुल फ्री दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें | दिवाली पर लगातार इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए कब है मुहूर्त ट्रेडिंग

कैसे अपलोड करनी है तस्वीर?

हाईवे पर सफर के दौरान अगर आपको कहीं पर गंदा टॉयलेट दिख जाए, तो सबसे पहले आपको उसकी एक तस्वीर क्लिक करनी है। उसके बाद ‘राजमार्ग यात्रा’ ऐप पर जाना है और अपना नाम, स्थान, गाड़ी का नंबर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देनी होगी। उसके बाद गंदे टॉयलेट की जियो-टैग की गई तस्वीर अपलोड करनी है।

क्या बैंक अकाउंट में आएंगे 1000 रुपये?

गंदे टॉयलेट की तस्वीर अपलोड करने के बाद प्रत्येक वीआरएन (व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर) को 1,000 रुपये का फास्टैग रिचार्ज पुरस्कार दिया जाएगा। ये पैसे आपकी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़े फास्टैग में रिचार्ज के रूप में डाले जाएंगे। बता दें कि NHAI की ये स्कीम देशभर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर 31 अक्टूबर, 2025 तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें | अल्लाह सेहत दे…जानिए कौन हैं सूफियाना, मदीना में मांगी संत प्रेमानंद के लिए दुआ

स्कीम की क्या हैं शर्तें

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुताबिक ये ऑफर उन्हीं गंदे टॉयलेट पर लागू होगा, जो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। इसके अलावा एक वीआरएन को सिर्फ एक ही बार इनाम दिया जाएगा। ध्यान रहे कि केवल स्पष्ट, जियो-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प्ड तस्वीरों को ही इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा किसी भी छेड़छाड़ की गई, डुप्लिकेट या पहले से रिपोर्ट की गई सूचनाओं पर कोई इनाम नहीं मिलेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीFASTag Free Recharge: टोल की टेंशन खत्म! NHAI दे रहा है ₹1000 का फ्री FASTag रिचार्ज, जानिए कैसे मिलेगा आपको
More