Zero Down Payment Car Loan: डाउन पेमेंट का झंझट खत्म! सीधे शोरूम से घर ले आइए कार, जानिए कैसे

No Down Payment: नई कार खरीदने के लिए डाउन पेमेंट की चिंता न करें। जीरो डाउन पेमेंट स्कीम से आप बिना किसी रकम के कार ले सकते हैं। बैंक पूरी कीमत फाइनेंस करते हैं, और आपको केवल EMI चुकानी होती है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड2 Oct 2025, 01:15 PM IST
बिना डाउन पेमेंट के कैसे मिलेगी कार
बिना डाउन पेमेंट के कैसे मिलेगी कार

Zero Down Payment Car Loan: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले मन में डाउन पेमेंट की चिंता आने लगी होगी। अगर आप भी डाउन पेमेंट के बारे में सोच कर गाड़ी खरीदने का प्लान ड्रॉप करने वाले हैं, तो जरा रुकिए। आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आप बिना डाउन पेमेंट दिए कार को शोरूम से घर ला सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे

दरअसल देश की कई ऑटो कंपनी और बैंक जीरो डाउन पेमेंट स्कीम चलाते हैं। इस स्कीम के तहत आप बिना डाउन पेमेंट किए कार को घर ला सकते हैं।

क्या है जीरो डाउन पेमेंट?

जीरो डाउन पेमेंट स्कीम के तहत ग्राहक को कार की खरीदारी के समय कोई मोटी रकम शोरूम या डीलर को नहीं देनी पड़ती। बैंक या फाइनेंस कंपनी कार की पूरी ऑन-रोड कीमत फाइनेंस करती है। इसके बाद ग्राहक को केवल तय EMI के हिसाब से लोन की राशि चुकानी होती है।

यह भी पढ़ें | वीवर्क इंडिया शेयर बाजार में उतरने को तैयार, जानिए कब खुलेगा इसका IPO

बढ़ जाती है EMI

जीरो डाउन पेमेंट की सुविधा लेने के बाद EMI तो बढ़ जाती है, लेकिन आपको गाड़ी लेते वक्त एक रुपये का भी डाउन पेमेंट नहीं करना होता है। ये स्कीम उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होती है, जो अपनी सेविंग डाउन पेमेंट पर खर्च नहीं करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें | 31 की उम्र में बने भारत के सबसे युवा अरबपति, जानिए कौन हैं अरविंद श्रीनिवास

आज के दौर में कई बड़े बैंक और फाइनेंस कंपनी एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस जैसी कंपनियां जीरो डाउन पेमेंट कार लोन सुविधा देती हैं। हालांकि इसके लिए सभी लोग एलिजिबल नहीं होते हैं। इनमें आवेदन की प्रक्रिया भी बेहद आसान है और दस्तावेज कम मांगे जाते हैं।

उदाहरण- अगर आप 60 हजार का टीवी खरीदने जाते है, तो आपको उसपर कम से कम 10000 रुपये डाउन पेमेंट देनी होती है, लेकिन जब आप जीरो डाउन पेमेंट चुनते हैं, तो आपको बिना एक रुपये की डाउन पेमेंट दिए टीवी मिल जाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीZero Down Payment Car Loan: डाउन पेमेंट का झंझट खत्म! सीधे शोरूम से घर ले आइए कार, जानिए कैसे
More
बिजनेस न्यूज़मनीZero Down Payment Car Loan: डाउन पेमेंट का झंझट खत्म! सीधे शोरूम से घर ले आइए कार, जानिए कैसे
OPEN IN APP