
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में लॉन्च किए गए आधार ऐप में एक नया फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके जरिए उपयोगकर्ता अपने मोबाइल नंबर को सीधे ऐप से ही अपडेट कर सकेंगे। यह फीचर लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी और अब लगता है कि यह सुविधा जल्द ही आधार कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। सबसे जरूरी बात कि इस फीचर के आने से आधार केंद्र जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी।
UIDAI ने अपने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में घोषणा की कि अब मोबाइल नंबर अपडेट करना घर बैठे संभव होगा। यह नया फीचर OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करेगा, जिससे आपकी पहचान सुरक्षित तरीके से सत्यापित हो सकेगी। UIDAI ने लिखा, “कमिंग सून! OTP और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए घर बैठे आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करें।”
फिलहाल, आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए लोगों को आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है, क्योंकि यह संवेदनशील वेरिफिकेशन प्रक्रिया है। लेकिन यह प्रक्रिया लंबी और समय लेने वाली है, खासतौर पर बुजुर्गों, दिव्यांग व्यक्तियों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए। इस नई सुविधा के माध्यम से UIDAI इन सभी परेशानियों को दूर करना चाहता है, ताकि लोग सिर्फ अपने स्मार्टफोन की मदद से इस जरूरी अपडेट को आसानी से कर सकें।
UIDAI के अनुसार:
ऐप डाउनलोड करें: Google Play Store (Android) या Apple App Store (iOS) पर जाकर “Aadhaar” नाम से ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करें।
आधार नंबर दर्ज करें: ऐप खोलें, अपनी भाषा चुनें और अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरें।
OTP से वेरिफाई करें: आपके आधार-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।
फेस ऑथेंटिकेशन करें: ऐप में चेहरे की स्कैनिंग पूरी करें ताकि आपकी पहचान सुरक्षित रूप से सत्यापित की जा सके।
सिक्योरिटी पिन सेट करें: अपनी प्रोफ़ाइल की सुरक्षा के लिए 6 अंकों का पिन सेट करें।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.