अब ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 रुपये के नोट, RBI का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, सरकार ने किया ऐलान

ATM Machine Small Notes: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में बताया कि देश में 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की कोई कमी नहीं है। सरकार ने संसद में स्पष्ट किया कि छोटे मूल्य के नोटों के लिए 'स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसर' के माध्यम से एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

Jitendra Singh
अपडेटेड12 Mar 2026, 09:17 PM IST
ATM Machine Small Notes: एटीएम से पैसे निकालने पर 500 रुपये या 100-200 रुपये के नोट ही मिलते हैं।
ATM Machine Small Notes: एटीएम से पैसे निकालने पर 500 रुपये या 100-200 रुपये के नोट ही मिलते हैं।

ATM Machine Small Notes: डिजिटल पेमेंट सिस्टम ने जिंदगी इतनी आसान कर दी है कि कभी-कभी अगर आप कुछ खरीदने के लिए 100 या 500 रुपये का नोट दिखाते हैं, तो दुकानदार कहता है कि इसमें कोई चेंज नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग ज्यादातर पेमेंट ऑनलाइन कर रहे हैं। इससे छोटे नोटों की कमी का एहसास होता है। हालांकि, सरकार ने साफ़ कर दिया है कि कोई कमी नहीं है, लेकिन वह ATM से भी छोटे नोट निकालने की योजना बना रही है।

अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि एटीएम से कैश निकालते वक्त 10,20 या 50 नोट क्यों नहीं निकलते, क्या इसमें कोई कमी है? केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्य सभा में एक सवाल के जवाब ये क्लियर कर दिया है कि इन नोटों के सर्कुलेशन में कोई कमी नहीं है।

खास ATM से निकलेंगे छोटे नोट

राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि RBI के अनुसार, पारंपरिक रूप से एटीएम के जरिए छोटे मूल्यवर्ग के बैंक नहीं दिए जाते हैं। उन्होंने सदन को ये भी सूचित किया कि छोटे मूल्य के नोटों के लिए 'स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसर' के माध्यम से एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। यानी एक खास तरह के एटीएम से 10, 20 और 50 रुपये के नोट निकलेंगे। इससे लोगों को फुटकर की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें | SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, बैंक ने बढ़ाए चार्ज

छोटे नोटों की सप्लाई के आंकड़े

सरकार के अनुसार चालू वित्त वर्ष में 26 फरवरी तक केंद्रीय बैंक ने बड़ी संख्या में छोटे नोट बाजार में उपलब्ध कराए हैं। इस दौरान 10 रुपये के करीब 439.40 करोड़ नोट, 20 रुपये के 193.70 करोड़ नोट और 50 रुपये के लगभग 130.30 करोड़ नोट जारी किए गए। वहीं पिछले वित्त वर्ष में 10 रुपये के 180 करोड़, 20 रुपये के 150 करोड़ और 50 रुपये के 300 करोड़ नोटों की आपूर्ति की गई थी।

नोट और सिक्कों से पूरी होती है मांग

मंत्री ने बताया कि RBI लगातार अर्थव्यवस्था की जरूरतों के अनुसार विभिन्न मूल्यवर्ग के नोटों की मांग का आकलन करता है और उसी आधार पर सरकार को नोट छापने की सिफारिश करता है। छोटे मूल्य की नकदी की मांग केवल नोटों से ही नहीं बल्कि सिक्कों के माध्यम से भी पूरी की जाती है। इसके अलावा कम राशि के लेनदेन में डिजिटल भुगतान का उपयोग भी तेजी से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें | नए ATM कार्ड को ऑनलाइन कैसे करें एक्टिवेट? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

RuPay KCC कार्ड से डिजिटल लेनदेन

एक अन्य प्रश्न के जवाब में मंत्री ने बताया कि National Payments Corporation of India के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में 31 दिसंबर 2025 तक RuPay KCC कार्ड के जरिए लगभग 3.72 लाख डिजिटल लेनदेन दर्ज किए गए। इन लेनदेन का कुल मूल्य करीब 111.17 करोड़ रुपये रहा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीअब ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 रुपये के नोट, RBI का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, सरकार ने किया ऐलान
More