Office Rents: दिल्ली में ऑफिस का किराया 16% बढ़ा, जानिए मुंबई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों का हाल

Office Rents: देश में प्रॉपर्टी के दाम चीते की रफ्तार से भाग रहे हैं। इस बीच ऑफिस किराए में भी भारी भरकम बढ़ोतरी हुई है। IIM बेंगलुरु -CRE मैट्रिक्स के डेटा से पता चलता है कि भारत में ऑफिस का किराया सालाना आधार पर 3.8 फीसदी बढ़ रहा है। 

Jitendra Singh
अपडेटेड24 Oct 2025, 06:09 PM IST
Office Rents: देश के टॉप शहरों में ऑफिस किराया तेजी से बढ़ रहा है।
Office Rents: देश के टॉप शहरों में ऑफिस किराया तेजी से बढ़ रहा है। (Livemint)

Office Rents: भारत का रियल एस्टेट डिमांड हाई पर है। रेजिडेंशियल सेल्स मार्केट में बूम कर रहा है। लोग घर खरीद रहे हैं। सिर्फ रहने के लिए घर ही नहीं बल्कि काम के लिए ऑफिस स्पेस की भी मांग में भारी तेजी आई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के टॉप शहरों में ऑफिस किराया तेजी से बढ़ रहा है। IIM बेंगलुरु-CRE मैट्रिक्स कमर्शियल प्रॉपर्टी रेंटल इंडेक्स (CPRI Q2 2025) के अनुसार, भारत के टॉप 10 शहरों में ऑफिस का किराया सालाना आधार पर 3.8 फीसदी बढ़ा है। इसमें मुंबई, गुरुग्राम और दिल्ली जैसे शहरों में ऑफिस किराए में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है।

इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह आईटी और फाइनेंशियल सर्विस की बढ़ती मांग, वर्क फ्रॉम होम का खत्म होना और नए प्रोजेक्ट की संख्या कम होना बताया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई, गुरुग्राम और दिल्ली जैसे शहर इस तेजी में सबसे आगे रहे, जबकि चेन्नई और नोएडा जैसे शहर पीछे रह गए।

यह भी पढ़ें | Aadhaar Card में क्या सच में अब से नहीं दिखेगा पति या पिता का नाम? जानिए सच्चाई

मुंबई सबसे आगे क्यों रहा

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में इस बार 3.6 फीसदी की तिमाही आधार पर किराए में बढ़ोतरी देखने को मिली है। शहर के नरीमन पॉइंट, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी और ठाणे जैसे इलाकों में लगातार मांग बनी रही। नए ऑफिस प्रोजेक्ट कम बनने और निवेश फंड यानी आरईआईटी के बढ़ते इस्तेमाल से किराए में तेजी आई है। मुंबई में अच्छे और बड़े दफ्तरों की संख्या कम है। बड़ी कंपनियां यहां लंबे समय के लिए दफ्तर किराए पर लेना चाहती हैं। इसी वजह से मुंबई का ऑफिस बाजार और मजबूत हो गया है। नवी मुंबई में 3 साल में सबसे ज़्यादा कंपाउंडेड ग्रोथ (9%) देखी गई।

यह भी पढ़ें | SBI Maxgain लोन क्या है? कैसे मिलता है, यहां जानिए पूरी डिटेल

दिल्ली-NCR का हाल

दिल्ली ने सालभर में किराए में 16 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की, जो पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा है। कनॉट प्लेस और बाराखंबा रोड जैसे मुख्य कारोबारी इलाकों में ऑफिस की मांग फिर बढ़ी है। अच्छे और बड़े दफ्तरों की कमी ने यहां किराए को और ऊपर पहुंचा दिया है। कंपनियां अब फिर से दिल्ली के केंद्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं, जिससे यह शहर निवेशकों के लिए आकर्षक बन गया है। वहीं दिल्ली के पास स्थित गुरुग्राम में भी ऑफिस किराए तेजी से बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें | Gold ETF: सोने में निवेश का बेहतरीन मौका! ₹1,000 से कर सकते हैं शुरुआत

NH 48 के पास के इलाकों जैसे उद्योग विहार, साइबर सिटी और सेक्टर 32 में सालभर में करीब 16 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाइनेंशियल सर्विसेज और सलाहकार कंपनियों की ओर से लगातार मांग बनी हुई है। बेहतर सड़कें, मेट्रो कनेक्शन और नए बिजनेस हब के कारण गुरुग्राम अब दिल्ली -NCR का सबसे बिजी ऑफिस हब बन गया है।

बेंगलुरु

देश की टेक राजधानी बेंगलुरु का कुल प्रदर्शन इस बार थोड़ा धीमा रहा, लेकिन वाइटफील्ड और दक्षिण बेंगलुरु ने बाकी सभी को पीछे छोड़ दिया है। वाइटफील्ड में सालभर में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। आईटी कंपनियां अब आउटर रिंग रोड और नए कॉरिडोर वाले इलाकों में दफ्तर खोल रही हैं। काम करने के हाइब्रिड तरीके से इन जगहों की मांग बढ़ी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीOffice Rents: दिल्ली में ऑफिस का किराया 16% बढ़ा, जानिए मुंबई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों का हाल
More
बिजनेस न्यूज़मनीOffice Rents: दिल्ली में ऑफिस का किराया 16% बढ़ा, जानिए मुंबई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों का हाल