भारत में ईवी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा: ओला इलेक्ट्रिक को उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना में 366.78 करोड़ रुपये

इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता ओला इलेक्ट्रिक को केंद्र सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत 366.78 करोड़ रुपये की अनुदान राशि मिलेगी। यह राशि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बिक्री मूल्य आधारित मांग प्रोत्साहन के तहत स्वीकृत की गई है। कंपनी ने कहा कि इससे उसकी विनिर्माण क्षमता मजबूत होगी।

Rishabh Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड25 Dec 2025, 08:14 PM IST
ओला इलेक्ट्रिक को सरकारी प्रोत्साहन
ओला इलेक्ट्रिक को सरकारी प्रोत्साहन

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने आज जानकारी दी कि उसे भारी उद्योग मंत्रालय से उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत 366.78 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी किए जाने का भुगतान आदेश प्राप्त हुआ है। कंपनी के अनुसार, यह प्रोत्साहन वित्त वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित बिक्री मूल्य आधारित मांग प्रोत्साहन के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है।

आईएफसीआई के माध्यम से होगा भुगतान

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने बयान में बताया कि इस प्रोत्साहन राशि का भुगतान आईएफसीआई लिमिटेड के जरिए किया जाएगा, जिसे पीएलआई योजना के अंतर्गत कोष वितरण के लिए नामित वित्तीय संस्था बनाया गया है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह मंजूरी वाहन क्षेत्र के लिए लागू पीएलआई योजना की सभी शर्तों और नियमों के अनुरूप दी गई है।

यह भी पढ़ें | मार्केट में EV की भी भारी डिमांड, 5 मिनट में ही बिक गईं Ola की सारी गाड़ियां

विनिर्माण और तकनीक में मजबूती का संकेत

कंपनी का कहना है कि यह उपलब्धि उन्नत वाहन विनिर्माण प्रणाली में उसके योगदान को और सुदृढ़ करती है। ओला इलेक्ट्रिक के अनुसार, यह प्रोत्साहन पैमाने पर उत्पादन, स्थानीयकरण और प्रौद्योगिकी-आधारित एकीकृत विनिर्माण क्षमताओं में कंपनी की मजबूती को दर्शाता है। इससे देश में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण को नई गति मिलने की उम्मीद है।

भारत को ईवी हब बनाने के लक्ष्य को समर्थन

ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा कि पीएलआई-वाहन योजना के तहत मिली यह मंजूरी कंपनी की विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत समर्थन प्रदान करती है और भारत में विश्व स्तरीय ईवी तकनीक विकसित करने की उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि कंपनी सरकार के उस दृष्टिकोण का समर्थन जारी रखेगी, जिसका उद्देश्य भारत को उन्नत वाहन विनिर्माण और स्वच्छ परिवहन का वैश्विक केंद्र बनाना है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीभारत में ईवी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा: ओला इलेक्ट्रिक को उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना में 366.78 करोड़ रुपये
More
बिजनेस न्यूज़मनीभारत में ईवी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा: ओला इलेक्ट्रिक को उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना में 366.78 करोड़ रुपये