How to Get Cheap Onion: चीनी के बाद अब प्याज की कीमत आसमान छूने लगी है। मुंबई में एक साल पहले तक प्याज 27 रुपये प्रति किलो बिकती थी, वो आज बढ़कर 43.53 रुपये किलो पहुंच गई है। वहीं अगर दिल्ली की बात करें, तो राजधानी में रिटेल में प्याज 55 रुपये किलो बिक रही है। प्याज के बढ़ते रेट लोगों के आंखों में आंसू ला रहे हैं।
35 रुपये किलो बिकेगी प्याज
अगर आप भी प्याज के बढ़े हुए रेट से परेशान हो गए हैं, तो सरकार ने इसका सामाधान खोज निकाला है। सरकार दिल्ली-NCR में कई जगहों पर सब्सिडी वाला प्याज उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। अधिकारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों में सरकार मोबाइल वेन के जरिए आप तक सब्सिडी वाला प्याज पहुंचा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सब्सिडी वाला प्याज आपको 35 रुपये किलो के भाव पर मिल सकता है।
बता दें कि प्याज के रेट बढ़ने की वजह से देश में कांदा एक्सप्रेस से प्याज पहुंचाई जा रही है। अभी पहले चरण में कांदा एक्सप्रेस देश के 5 प्रमुख शहरों में जाएगी, जिससे वहां पर 26 अगस्त तक प्याज पहुंच जाएगी।
इन 5 शहरों में सबसे पहले जाएगी कांदा एक्सप्रेस
- दिल्ली (Delhi / NCR)
- चेन्नई (Chennai)
- मदुरै (Madurai)
- एर्नाकुलम / कोच्चि (Ernakulam / Kochi)
- गुवाहाटी (Guwahati)
बता दें कि 'कांदा एक्सप्रेस' पहल, जिसका मकसद बड़े पैमाने पर प्याज की ढुलाई के लिए 'लॉजिस्टिक' की क्षमता को बेहतर बनाना था, वर्ष 2024-25 में शुरू की गई थी और तब से इसे काफी बढ़ाया गया है। साल 2024-25 में, लगभग 12,000 टन प्याज का बफर स्टॉक लेकर 14 रेल रैक पांच शहरों में भेजे गए थे।
कोलकाता में क्या है प्याज का भाव?
प्रमुख शहरों में, सोमवार को प्याज की खुदरा कीमत चेन्नई में 60 रुपये प्रति किलोग्राम (एक साल पहले 33 रुपये), दिल्ली में 55 रुपये प्रति किलोग्राम (एक साल पहले 35 रुपये) और कोलकाता में 53 रुपये प्रति किलोग्राम थी।