Sovereign Gold Bond: मैच्योरिटी से पहले इस गोल्ड बॉन्ड को भुनाने का मौका, मिल रहा 294% का भारी रिटर्न

SGB Premature Redemption: आरबीआई ने सोवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2018-19 सीरीज-III के लिए प्री-रिडेम्पशन का ऐलान कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं।  

Shivam Shukla
अपडेटेड13 Nov 2025, 02:20 PM IST
सोवरेन गोल्ड बॉन्ड
सोवरेन गोल्ड बॉन्ड

Sovereign Gold Bond Premature Redemption: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2018-19 सीरीज-III के लिए समय से पहले रिडेम्पशन का ऐलान कर दिया है। यह बॉन्ड 13 नवंबर 2018 को जारी हुआ था और अब ठीक सात साल बाद, 13 नवंबर 2025 को निवेशक इसे रीडीम करा सकेंगे। आरबीआई ने इसके लिए 12,350 रुपये प्रति यूनिट की कीमत तय की है। RBI की तरफ से जारी नॉटिफिकेशन के मुताबिक, निवेशक पांच साल पूरे होने के बाद ब्याज भुगतान की तारीख पर समय से प्री-रिडेम्पशन का ऑप्शन चुन सकते हैं। इस सीरीज के लिए प्री-रिडेम्पशन की तारीख 13 नवंबर 2025 है।

कब जारी हुआ था बॉन्ड

सोवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की यह ट्रांच 5 नवंबर 2018 को खुला था, जबकि 9 नवंबर 2018 तक सब्सक्रिप्शन किया जा सकता था। बॉन्ड जारी होने की तारीख 13 नवंबर 2018 रही। इसका मैच्योरिटी पीरिएड 8 साल का होता है और निवेशक पांच साल बाद ब्याज भुगतान की तारीख पर समय से पहले भुना सकते हैं। बता दें कि प्री-रिडेम्पशन केवल ब्याज भुगतान की तारीख पर ही होता है। इसके लिए कोई अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ती है। प्री-रिडेम्पशन की रकम सीधे बैंक खाते में आती है।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीदने से पहले जान लीजिए अपने शहर का ताजा रेट

इस आधार पर तय होती है कीमत

बता दें कि रिडेम्पशन प्राइस सोने की बाजार कीमत पर होती है। RBI के नियमों के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले सोने की तीन दिनों की बंद कीमतों के औसत के आधार पर होती है। ये कीमतें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से जारी की जाती हैं। इस बार 10 नवंबर, 11 नवंबर और 12 नवंबर 2025 के क्लोजिंग प्राइस के एवरेज पर रिडेम्पशन प्राइस को तय किया गया है।

यह भी पढ़ें | Asian Paints Shares: 52 वीक हाई पर पहुंचे शेयर, Q2 के बाद 4.5% चढ़ा स्टॉक

निवेशकों को मिल रहा 294% रिटर्न

गौरतलब है कि जो निवेशक 3,133 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर बॉन्ड खरीदे थे,उनको रिडेम्पशन पर 12,350 रुपये मिलेंगे। इसका मतलब ब्याज को छोड़कर 9217 रुपये प्रति यूनिट का शुद्ध मुनाफा है। इस अवधि के दौरान निवेशकों को 294 प्रतिशत का भारी रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा, SGB में निवेश पर 2.50 प्रतिशत सालाना ब्याज भी मिलता है। यह हर छह महीने में खाते में जमा होता है। वहीं, आखिरी ब्याज किस्त रिडेम्शन की रकम के साथ दी जाती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSovereign Gold Bond: मैच्योरिटी से पहले इस गोल्ड बॉन्ड को भुनाने का मौका, मिल रहा 294% का भारी रिटर्न
More
बिजनेस न्यूज़मनीSovereign Gold Bond: मैच्योरिटी से पहले इस गोल्ड बॉन्ड को भुनाने का मौका, मिल रहा 294% का भारी रिटर्न