
Oracle Financial Services Dividend 2025: शेयर बाजार में इस समय आईटी सेक्टर की मिडकैप कंपनी ऑरिकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर लिमिटेड (OFSS) के शेयर फोकस में है। दरअसल, पिछले दिनों इस कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा ऐलान किया था, जिसके बाद इसके शेयरों में हलचल बढ़ गई है। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 130 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। यह डिविडेंड 5 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर दिया जाएगा यानी कंपनी प्रति 2600 प्रतिशत का भारी भरकम भुगतान करेगी।
ऑरिकल फाइेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए कंपनी कुल 819.66 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा अमाउंट है। ऑरिकल के इस कदम से कंपनी में निवेशकों का विश्वास और बढ़ेगा। डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट की बात करें, तो यह भी करीब आ गई है। नवंबर महीने के पहले सप्ताह में शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतरिम डिविडेंड के लिए सोमवार, 3 नवंबर 2025 रिकॉर्ड डेट तय की गई है। मतलब इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में जिन शेयरधारकों का नाम दर्ज होगा, वे लाभांश के हकदार होंगे। वहीं, इस तारीख के बाद शेयर खरीदने पर कोई लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में निवेशकों के पास 31 अक्टूबर तक इस कंपनी के शेयर खरीदने का मौका है।
कंपनी के शेयरों ने 30 दिसंबर 2024 को 13220 रुपये के लेवल पर अपना 52 सप्ताह का हाई लेवल छुआ था, जबकि 7 अप्रैल 2025 को इसने 7038 रुपये के लेवल पर 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर देखा है। यानी इस स्टॉक में पिछले एक साल के दौरान भारी अस्थिरता देखने को मिली है। पिछले एक महीने की अवधि में इसने 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी है, जबकि 6 महीने के दौरान निवेशकों को 1 फीसदी का नुकसान हुआ है। वहीं, एक वर्ष के दौरान इसके शेयर 23 फीसदी नीचे आए हैं। हालांकि, पांच साल के लॉन्ग टर्म पीरिएड में 155 प्रतिशत से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.