PaisaSave Credit Card: भारत के सबसे बड़े कंज़्यूमर क्रेडिट मार्केटप्लेस और फ्री क्रेडिट स्कोर प्लेटफ़ॉर्म पैसाबाजार (Paisabazaar) और प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक (YES BANK) के साथ मिलकर अपग्रेडेड “YES BANK Paisabazaar PaisaSave Credit Card” लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह क्रेडिट कार्ड अब अपनी कैटेगरी में सबसे ज़्यादा डाइनिंग और ट्रैवल कैशबैक देने वाले कार्ड्स में एक है।
प्रेस रिलीज के मुताबिक, डाइनिंग और ट्रैवल खर्चों पर 6 फीसदी का शानदार कैश मिलेगा। इसके साथ ही इस नए पैसासेव (PaisaSave) क्रेडिट कार्ड की कोई जॉइनिंग फीस नहीं लगेगी। ऐसे में यह क्रेडिट कार्ड उन यूजर्स के लिए बेहतर साबित हो सकता है, जिन्हें खाने और यात्रा करने का काफी शौक रहता है।
मिलेगा बंपर रिवॉर्ड
इस कार्ड से रोजमर्रा के खर्चों में काफी सेविंग हो सकती है। यह अपने सेगमेंट में सबसे अधिक रिवार्ड देने वाले लाइफस्टाइल क्रेडिट कार्ड्स में से एक है। ग्राहक डाइनिंग और ट्रैवल पर मिलने वाले 6 फीसदी एक्सेलरेटेड बेनिफिट्स के ज़रिए हर महीने अधिकतम ₹3,000 तक का कैशबैक कमा सकते हैं।
इस ₹3,000 की लिमिट पूरी करने के बाद भी, इन कैटेगरी में किए गए सभी खर्चों पर 1 फीसदी कैशबैक मिलता रहेगा। इसके अलावा इस कार्ड की खासियत यह है कि यूजर्स इस वर्चुअल कार्ड को फौरन एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके बाद UPI के जरिए आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
कंपनी ने दिया यह बयान
YES BANK क्रेडिट कार्ड्स और मर्चेंट एक्वायरिंग के कंट्री हेड, अनिल सिंह ने कहा कि डायनिंग और ट्रैवल पर खर्च बढ़ रहा है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड यूजर्स ज्यादा रिवॉर्ड की तलाश में रहते हैं। लिहाजा बढ़ते खर्चों पर यह क्रेडिट कार्ड बेहतर साबित हो सकता है। हर एक यूजर्स को ध्यान में रखकर इसे डिजाइन किया गया है।
वहीं पैसाबाज़ार की CEO संतोष अग्रवाल ने कहा- “YES BANK के साथ मिलकर बनाई गई हमारी को-क्रिएटेड रणनीति का फोकस हमेशा डिजिटल-फ़र्स्ट और हाई-इम्पैक्ट प्रोडक्ट्स बनाना रहा है। ग्राहकों के साथ हुई बातचीत से यह स्पष्ट हुआ है कि कैशबैक अब भी क्रेडिट कार्ड्स में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले फायदों में से एक है। नए PaisaSave क्रेडिट कार्ड के साथ, हमारा उद्देश्य कंज़्यूमर्स को बेहतर ऑफर देना है।