Paisabazaar ने लॉन्च किया क्रेडिट प्रीमियर लीग 2.0, सबसे ज्यादा क्रेडिट स्कोर वाले को मिलेगा ₹1 लाख का इनाम

Paisabazaar CPL League: दिग्गज फाइनेंशियल मार्केटप्लेस पैसाबाजार ने क्रेडिट प्रीमियर लीग 2.0 लॉन्च किया है। इस लीग में सबसे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। 

Shivam Shukla
अपडेटेड31 Mar 2026, 01:56 PM IST
पैसाबाजार ने लॉन्च किया क्रेडिट प्रीमियर लीग 2.0,  जानें पूरी डिटेल
पैसाबाजार ने लॉन्च किया क्रेडिट प्रीमियर लीग 2.0, जानें पूरी डिटेल

Paisabazaar CPL League 2.0: देश के सबसे बड़े फाइनेंशियल मार्केटप्लेस और फ्री क्रेडिट स्कोर प्लेटफॉर्म पैसाबाजार एक बार फिर क्रेडिट प्रीमियर लीग (CPL) 2.0 लेकर आया है। इसके तहत, देशभर में सबसे अधिक क्रेडिट स्कोर वालों लोगों की पहचान कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। पिछले दस सालों में पैसाबाजार ने अपने फ्री क्रेडिट स्कोर पहल के जरिए भारत में क्रेडिट के बारे में जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। लाखों लोगों को इससे क्रेडिट तक पहुंचने, उसे समझने और अपनी क्रेडिट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिली है। CPL इसी प्रयास का अगला कदम है। इसका मकसद क्रेडिट जागरूकता को और अधिक आकर्षक, सहभागी और एक्शन-ओरिएंटेड बनाना है।

पैसाबाजार के CEO ने कही ये बात

पैसाबाजार के CEO संतोष अग्रवाल ने कहा, “क्रेडिट को लेकर बड़े लेवल पर जागरूकता और लोगों की भागीदारी बढ़ाना हमारी यात्रा का एक अहम हिस्सा रहा है। CPL के जरिए हम एंगेजमेंट, गेमीफिकेशन और रिवॉर्ड्स को एक साथ लाकर क्रेडिट स्कोर पर होने वाली बातचीत को मेनस्ट्रीम में ला रहे हैं। हमारा मकसद भारत को वित्तीय रूप से जागरूक और क्रेडिट-हेल्दी बनाना है। यह हमारे ब्रांड के उद्देश्य ‘हर सपना होगा सच’ के अनुरूप है। यानी उपभोक्ता अपने वित्तीय फैसले समझदारी से ले सकें।”

यह भी पढ़ें | 8th Pay Commission: देहरादून में होने वाली है अहम बैठक

1 लाख इनाम जीतने का मौका

CPL की सफलता को देखते हुए, CPL 2.0 अब और भी बड़े रिवॉर्ड्स और बेहतर भागीदारी के साथ वापस आया है। देश भर में जिस व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर सबसे अधिक होगा, उसे 1 लाख का इनाम मिलेगा। वहीं, हर राज्य के टॉप चैंपियन को 10,000 दिए जाएंगे। जीतने वाले राज्य (जहां का औसत क्रेडिट स्कोर सबसे अधिक होगा) के सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | सोने-चांदी की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

पिछले साल 55 लाख लोगों ने लिया था हिस्सा

CPL 2.0 में जीते गए रिवॉर्ड्स विजेताओं के PB Wallet में क्रेडिट किए जाएंगे। इससे वे आसानी से अपने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान, प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज और पोस्टपेड व यूटिलिटी बिलों का पेमेंट सीधे पैसाबाजार ऐप के माध्यम से कर सकेंगे। यानी रिवॉर्ड्स तुरंत इस्तेमाल के लिए उपलब्ध और रोजमर्रा की वित्तीय जरूरतों के लिए पूरी तरह उपयोगी होंगे। CPL के पहले एडिशन में 55 लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी देखी गई, जिसमें सबसे ज़्यादा क्रेडिट स्कोर 861 रहा। वहीं, 746 के औसत क्रेडिट स्कोर के साथ दिल्ली नंबर 1 शहर बना।

यह भी पढ़ें | 1 अप्रैल से महंगा होगी F&O ट्रेडिंग, जानें ऑप्शंस और फ्यूचर्स पर कितना बढ़ा टैक्स

यहां देखें CPL लीडरबोर्ड और रैंकिंग्स

CPL 2.0 इस रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए एंगेजमेंट, गेमीफिकेशन और रिवॉर्ड्स को जोड़ता है, जिससे क्रेडिट जागरूकता को और आसान, मजेदार और दिलचस्प बनाया जा सके। उपभोक्ता पैसाबाजार प्लेटफॉर्म या ऐप पर अपना फ्री क्रेडिट स्कोर चेक कर CPL में भाग ले सकते हैं। हालांकि CPL लीडरबोर्ड और रैंकिंग्स केवल पैसाबाजार ऐप पर ही उपलब्ध होंगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPaisabazaar ने लॉन्च किया क्रेडिट प्रीमियर लीग 2.0, सबसे ज्यादा क्रेडिट स्कोर वाले को मिलेगा ₹1 लाख का इनाम
More