Paisabazaar New Update: रिचार्ज पर लगते हैं एक्स्ट्रा पैसे? पैसाबाजार लाया नया अपडेट, जीरो फीस के साथ मिलेगा रिवॉर्ड भी

Paisabazaar New Update: पैसाबाजार ने अपने ऐप में मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट्स की सुविधा जोड़ी है, जिससे उपभोक्ता अपनी वित्तीय जरूरतें आसानी से पूरा कर सकेंगे। ऐप पर हर ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड मिलेगा, जिससे उपयोगिता और जुड़ाव बढ़ेगा…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड18 Feb 2026, 09:57 PM IST
पैसाबाजार से होगा मोबाइल रिचार्ज
पैसाबाजार से होगा मोबाइल रिचार्ज

Paisabazaar New Update: पैसाबाजार ने अपने ऐप को अब और भी काम का बना दिया है। पहले जहां ये सिर्फ लोन और क्रेडिट कार्ड तक सीमित था, अब इसमें मोबाइल रिचार्ज और हर तरह के बिल पेमेंट्स की सुविधा भी जुड़ गई है। सबसे खास बात ये कि इसके लिए कोई एक्स्ट्रा पैसे भी चुकाने नहीं होंगे। सबसे दिलचस्प बात ये है कि हर ट्रांजैक्शन पर यूजर्स को पक्का रिवॉर्ड मिलेगा। यानी रोजमर्रा के जरूरी काम निपटाते हुए अब बचत और फायदे का मजा भी साथ मिलेगा।

ऐप पर मिलेंगी ये सुविधाएं

इस लॉन्च के साथ पैसाबाजार का उद्देश्य एक रिवॉर्डिंग और बार-बार इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप बनना है, जहां उपभोक्ता अपनी नियमित वित्तीय जरूरतों को आसानी से मैनेज कर सकें और साथ ही अच्छी बचत का लाभ भी उठा सकें। पैसाबाजार ऐप पर उपभोक्ता प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, पोस्टपेड मोबाइल बिल, क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट, लोन रीपेमेंट्स के साथ-साथ बिजली, DTH, LPG और पाइप्ड गैस जैसे विभिन्न यूटिलिटी बिलों का आसानी से भुगतान कर सकते हैं।

तेज, भरोसेमंद और रिवॉर्डिंग अनुभव

मोबाइल रिचार्ज अपने आप में एक बहुत बड़ा मौका है। कंपनी के आंतरिक अनुमान के मुताबिक, यह बाजार हर महीने 15,000 करोड़ से भी ज्यादा का है। यही वजह है कि मोबाइल रिचार्ज आज भी सबसे ज्यादा और बार-बार किए जाने वाले डिजिटल भुगतानों में से एक है।पैसाबाजार का मानना है कि अगर रिचार्ज का अनुभव तेज, भरोसेमंद और साथ ही रिवॉर्डिंग हो, तो अलग-अलग उम्र, आय वर्ग और शहरों के उपभोक्ता आसानी से ऐप से जुड़ सकते हैं। बहुत से कंज़्यूमर अपनी शुरुआत सिर्फ एक साधारण रिचार्ज से कर सकते हैं, और फिर धीरे-धीरे ऐप पर उपलब्ध क्रेडिट, बचत और निवेश जैसे अन्य वित्तीय प्रोडक्ट्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | किसानों की खेती के लिए AI करेगा कमाल, भारत सरकार ने शुरू की नई पहल

पैसाबाजार की CEO संतोष अग्रवाल ने कहा कि हम पैसाबाज़ार ऐप को सिर्फ क्रेडिट तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि इसे उपभोक्ताओं के रोजमर्रा की वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने वाला बनाना चाहते हैं। जीरो फीस और सुनिश्चित रिवॉर्ड्स के साथ पेमेंट्स और रिचार्ज की सुविधा देकर, हम चाहते हैं कि कंज़्यूमर बार-बार ऐप का उपयोग करें। जितनी बार उपभोक्ता ऐप का इस्तेमाल करेंगे, उतनी ही उनकी सहजता और भरोसा बढ़ेगा, और समय के साथ वे बेहतर वित्तीय फैसले ले सकेंगे। हमारा लक्ष्य है कि पैसाबाज़ार दिन-प्रतिदिन की मनी मैनेजमेंट जरूरतों में एक भरोसेमंद साथी बने।

क्रेडिट से आगे बढ़कर पोर्टफोलियो विस्तार

मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट्स की यह शुरुआत, पैसाबाज़ार की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी क्रेडिट प्लेटफॉर्म से आगे बढ़कर अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। पिछले वर्ष ऐप पर बॉन्ड्स और फिक्स्ड डिपॉज़िट्स (FD) की पेशकश के साथ कंपनी ने बचत और निवेश सेगमेंट में भी कदम रखा था।

यह भी पढ़ें | दिख गया चांद… कल से रमजान शुरू, यहां देखें सहरी से इफ्तार की सही टाइमिंग की List

अब बिल पेमेंट्स और मोबाइल रिचार्ज के जुड़ने से न केवल ऐप की उपयोगिता और इससे जुड़ाव बढ़ने की उम्मीद है, बल्कि कंपनी के उस दीर्घकालिक विज़न को भी मजबूती मिलेगी, जिसके तहत वह ग्राहकों को उनके पूरे वित्तीय सफर में साथ देना चाहती है, चाहे वह क्रेडिट अवेयरनेस और ट्रैकिंग हो, लोन लेना हो, या फिर बचत, निवेश और रोज़मर्रा के वित्तीय भुगतान करना हो।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPaisabazaar New Update: रिचार्ज पर लगते हैं एक्स्ट्रा पैसे? पैसाबाजार लाया नया अपडेट, जीरो फीस के साथ मिलेगा रिवॉर्ड भी
More
बिजनेस न्यूज़मनीPaisabazaar New Update: रिचार्ज पर लगते हैं एक्स्ट्रा पैसे? पैसाबाजार लाया नया अपडेट, जीरो फीस के साथ मिलेगा रिवॉर्ड भी