PAN 2.0: पैन कार्ड पर लगा रहेगा QR कोड, ऑनलाइन करें अप्लाई, फ्री में मिलेगा

PAN with QR Code: पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, जो कि आपकी वित्तीय पहचान के बारे में बताने का काम करता है। किसी भी तरह के वित्तीय कामकाज करते समय इस कार्ड की खास जरूरत होती है। अब यह QR कोड के साथ भी मिलने लगा है। ऐसे पैन कार्ड हासिल करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड14 Jul 2025, 02:59 PM IST
PAN with QR Code: भारत में नए पैन कार्ड 2.0 में QR कोड सुरक्षा है। इसे  सिर्फ 50 रुपये में अपग्रेड कर सकते हैं।
PAN with QR Code: भारत में नए पैन कार्ड 2.0 में QR कोड सुरक्षा है। इसे सिर्फ 50 रुपये में अपग्रेड कर सकते हैं। (Livemint)

PAN with QR Code: भारत में रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी काम कराने के लिए पैन कार्ड (Pan Card) जरूरी होता है। जेब में रखा पैन कार्ड अब सिर्फ एक प्लास्टिक का टुकड़ा नहीं रह गया है। यह वित्तीय पहचान का सबसे बड़ा सबूत है। अब नए पैन कार्ड भी आने लगे हैं। इसमें QR कोड लगा होता है। QR कोड वाला नया पैन कार्ड पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और शक्तिशाली है। आप अपने पुराने पैन कार्ड को अपग्रेड करके नया QR कोड वाला पैन कार्ड हासिल कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

दरअसल, केंद्र सरकार ने नवंबर 2024 में PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इस प्रोजक्ट का मकसद PAN-TAN सेवाओं को री-डिजाइन कर डिजिटल अनुभव और सुरक्षा को बेहतर बनाना है। इसके तहत QR कोड वाला e-PAN कार्ड आवेदकों के रजिस्टर्ड ईमेल पर बिना किसी शुल्क के भेजा जाएगा। हालांकि इसके लिए अप्लाई करना जरूरी होगा।

फिजिकल पैन कार्ड के लिए लगेंगे 50 रुपये

फिजिकल PAN कार्ड के लिए 50 रुपये चार्ज लगेगा। यह शुल्क सिर्फ भारत में रहने वालों पर ही लागू होगा। सरकार की ओर से कहा गया था कि QR कोड कोई नई सुविधा नहीं है। इसे 2017-18 से PAN कार्ड में शामिल किया जा चुका है। PAN 2.0 के तहत QR कोड को और एडवांस किया जाएगा, जैसे कि डायनामिक QR कोड, जो पैन डेटाबेस की लेटेस्ट जानकारी मिलेगी। जिनके पास बिना QR कोड वाला पुराना PAN कार्ड है। वो यूजर्स भी PAN 2.0 के तहत नया स्मार्ट कार्ड फ्री में ऑनलाइन से सकते हैं।

यह भी पढ़ें | 8th pay commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, कबसे होगा लागू? जानिए हर सवाल का जवाब

जानिए QR कोड में क्या है

जब इस QR कोड को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की विशेष ऐप (PAN QR Code Reader) से स्कैन करेंगे तो सारी जानकारी मिल जाएगी। इसमें आपका नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आपका फोटो और आपके डिजिटल हस्ताक्षर जैसी तमाम चीजें स्क्रीन पर दिखने लगेंगी।

सबसे बड़ा फायदा - तुरंत वेरिफिकेशन

अब कोई भी संस्था, जैसे बैंक या कोई वित्तीय कंपनी, आपके पैन कार्ड की प्रामाणिकता को सेकंडों में जांच सकती है। बस उन्हें QR कोड स्कैन करना होगा। सरकारी डेटाबेस से मिली जानकारी से मिलान किया जा सकेगा। ऐसे में फर्जी पैन कार्ड का इस्तेमाल पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें | देश भर में इन लोगों को घर खरीदना हो गया है बेहद आसान, जानिए कैसे

कहां से मिलता है पैन कार्ड?

बता दें कि भारत में दो संस्थाएं पैन कार्ड जारी कर सकती हैं। इसमें पहली प्रोटियन ई-गवर्नेंस (पहले NSDL) और दूसरी UTI इन्फ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लिमिटेड (UTIITSL)। पैन कार्ड के पीछे दी गई जानकारी से यह पता लगाया जा सकता है कि आपका कार्ड किसने जारी किया है। इस जानकारी के आधार पर आपको संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई?

अगर आपका पैन कार्ड प्रोटियन ई-गवर्नेंस द्वारा जारी किया गया है तो इसे अपडेट करने की प्रक्रिया आसान है।

1 - सबसे पहले प्रोटियन की वेबसाइट पर जाएं और अपना पैन नंबर, आधार नंबर (यदि पर्सनल पैन है), और जन्मतिथि दर्ज करें।

2 - इसके बाद, फॉर्म में मांगी गई जानकारी की पुष्टि करें।

3 - अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा, जिसे सत्यापित करने के बाद 50 रुपये का शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

4 - यह शुल्क नए पैन कार्ड को प्रिंट करने की लागत है। भुगतान के 24 घंटे के भीतर, आपको अपने ईमेल पर नया पैन कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPAN 2.0: पैन कार्ड पर लगा रहेगा QR कोड, ऑनलाइन करें अप्लाई, फ्री में मिलेगा
More