Parag Parikh Large Cap Fund NFO: सिर्फ ₹1000 से कर सकेंगे निवेश, टॉप 100 कंपनियों में लगेगा पैसा

Parag Parikh Large Cap Fund NFO: देश की जाने-माने म्यूचुअल फंड हाउस पराग पारिख ने लार्ज कैप फंड लॉन्च किया है। इस फंड में निवेशक आज, 19 जनवरी से पैसा लगा सकते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड19 Jan 2026, 04:22 PM IST
Parag Parikh Large Cap Fund NFO
Parag Parikh Large Cap Fund NFO

Parag Parikh Large Cap Fund NFO: देश के म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पराग पारिख फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज (PPFAS) ने पांच के लंबे इंतजार के बाद इक्विटी कैटेगरी में अपना नया कदम बढ़ाया है। कंपनी ने पराग पारिख लार्ज कैप फंड (Parag Parikh Large Cap Fund) का न्यू फंड ऑफर (NFO) लॉन्च कर दिया है। इस न्यू फंड ऑफर में निवेशक 30 जनवरी तक हिस्सा ले सकते हैं। यह स्कीम एक ओपन-एंडेड इक्विटी योजना है। इसका मेन फोकस देश की सबसे बड़ी और दिग्गज कंपनियां होंगी।

100 बड़ी कंपनियों में लगेगा पैसा

निवेशकों के लिए सबसे अहम बात यह है कि इस फंड का मुकाबला निफ्टी 100 टोटल रिटर्न इंडेक्स' (TRI) से होगा। यानी फंड मैनेजरों की नजर देश की टॉप 100 कंपनियों के प्रदर्शन पर रहेगी। NFO बंद होने के बाद, जो निवेशक इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए यह स्कीम 6 फरवरी से नियमित खरीद और बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

पराग पारिख लार्ज कैप फंड की ये है सबसे बड़ी खासियत

पराग पारिख लार्ज कैप फंड का एक्सपेंस रेश्यो (TER) बहुत कम है। डायरेक्ट प्लान के लिए यह महज 0.15 प्रतिशत और रेगुलर प्लान के लिए 0.55 प्रतिशत तय किया गया है। फंड हाउस के चेयरमैन और CEO नील पराग ने कहा कि कई निवेशक एक ऐसे लार्ज-कैप ऑप्शन की तलाश में रहते हैं जो पारदर्शी होने के साथ-साथ सस्ता भी हो। उन्होंने साफ किया कि इस फंड का मकसद केवल बड़े दांव लगाना नहीं, बल्कि कुशलतापूर्वक ट्रेड को लागू करना है। साथ ही कम लागत का सीधा फायदा निवेशकों तक पहुंचाना है।

इन दिग्गजों के हाथों में स्कीम की जिम्मेदारी

फंड हाउस ने इस स्कीम की जिम्मेदारी दिग्गज एक्सपर्ट्स को सौंपी है। इसमें राजीव ठक्कर, रौनक ओंकार, राज मेहता, रुकून ताराचंदानी, तेजस सोमन और ऐश्वर्या धर जैसे नाम शामिल हैं। फंड मैनेजरों की यह टीम एक खास एग्जीक्यूशन-लेड स्ट्रैटजी पर काम करेगी। यानी वे इंडेक्स में होने वाले बदलावों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय धीरे-धीरे बदलाव करेंगे, जिससे ट्रेडिंग लागत कम रहे। इसके साथ ही जहां भी शेयर की कीमतों में डिस्काउंट दिखेगा या कंपनियों के डिमर्जर जैसी कॉर्पोरेट एक्शनंस में मुनाफे की गुंजाइश होगी, वहां छोटे समय के लिए भी निवेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | BHEL Q3 results: कंपनी के प्रॉफिट में 3 गुना की बढ़ोतरी, रेवेन्यू भी 16% उछला

इतनी है न्यूनतम निवेश की राशि

बता दें कि पराग पारिख लार्ज कैप फंड में निवेश की न्यूनतम रकम 1000 रुपये तय की गई है। इसके बाद निवेशक 1 रुपये के गुणज में अधिक से अधिक रकम निवेश कर सकते हैं। इस योजना में कोई एंट्री और एग्जिट लोड नहीं रखा गया है। यानी निवेशकों को अपनी कैपिटल निकालने की पूरी छूट रहेगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीParag Parikh Large Cap Fund NFO: सिर्फ ₹1000 से कर सकेंगे निवेश, टॉप 100 कंपनियों में लगेगा पैसा
More
बिजनेस न्यूज़मनीParag Parikh Large Cap Fund NFO: सिर्फ ₹1000 से कर सकेंगे निवेश, टॉप 100 कंपनियों में लगेगा पैसा