Personal Loan Eligibility: लाइफ में कभी न कभी हमें पैसों की अचानक जरूरत पड़ ही जाती है। चाहे वह मेडिकल इमरजेंसी हो, जॉब चली गई हो या वित्तीय संकट की स्थिति हो, तत्काल पैसों की जरूरत पड़ने पर पर्सनल लोन काफी मदद करता है। लेकिन पर्सनल लोन लेने से पहले कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हालांकि, पर्सनल लोन लेना जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है। बैंक और NBFC इसके लिए कई पैमानों पर जांच करते हैं, जिनमें न्यूनतम मासिक आय सबसे अहम शर्त मानी जाती है।
पर्सनल लोन के लिए मिनिमम इनकम क्यों जरूरी है
जब कोई बैंक या NBFC लोन देता है, तो उन्हें यह देखना होता है कि उधार लेने वाले में लोन चुकाने की क्षमता है या नहीं। उन्हें यह भी देखना होता है कि उधार लेने वाला अपने फाइनेंस पर ज़्यादा बोझ डाले बिना समय पर लोन की EMI चुका पाएगा या नहीं। पर्सनल लोन में उधार लेने वाले की लोन चुकाने की क्षमता और समय पर पेमेंट का आकलन करना और भी ज़रूरी है, क्योंकि ये अनसिक्योर्ड होते हैं। दरअसल, अनसिक्योर्ड लोन में कोई कोलैटरल नहीं होता।
अगर कोई उधार लेने वाला डिफॉल्ट करता है, तो बैंक के पास भरोसा करने के लिए कोई सिक्योरिटी नहीं होगी, जिसे बेचकर वह पर्सनल लोन की बकाया रकम वसूल सके। इसलिए, पर्सनल लोन के लिए इनकम एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना बहुत ज़रूरी है।
अनसिक्योर्ड लोन जोखिम ज्यादा
होम या कार लोन के मुकाबले पर्सनल लोन में बैंक का जोखिम अधिक होता है। अगर ग्राहक भुगतान नहीं करता, तो बैंक के पास वसूली का सीमित ऑप्शन भी होता है। इसी कारण बैंक इनकम, नौकरी की स्थिरता और कंपनी की प्रोफाइल पर विशेष ध्यान देते हैं।
DTI रेशियो क्या है
सिर्फ सैलरी ही नहीं, बैंक यह भी देखता है कि आपकी इनकम का कितना हिस्सा पहले से लोन की EMI में जा रहा है। इसे डेब्ट-टू-इनकम (DTI) रेशियो कहते हैं। आमतौर पर 30 से 35 फीसदी तक का DTI सुरक्षित माना जाता है। इससे ज्यादा होने पर बैंक को लगता है कि ग्राहक पर पहले से वित्तीय बोझ काफी है।
पर्सनल लोन के लिए कितनी होनी चाहिए इनकम
पर्सनल लोन के लिए जब इनकम की बात आती है तो हर एक बैंक के अलग - अलग नियम और शर्त हैं। जैसे HDFC बैंक के XPRESS पर्सनल लोन के लिए कम से कम मंथली नेट इनकम 25,000 रुपये होना चाहिए।
एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, पर्सनल लोन के लिए मिनिमम मंथली इनकम इस बात पर निर्भर करता है कि अप्लाई करने वाला एक्सिस बैंक का कस्टमर है या नहीं। एक्सिस बैंक के कस्टमर्स के लिए, मिनिमम मंथली नेट इनकम की ज़रूरत ₹15,000 है। वहीं जो लोग एक्सिस बैंक के कस्टमर नहीं हैं, उनके लिए मिनिमम मंथली नेट इनकम ₹25,000 होना जरूरी है।
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक, पर्सनल लोन के लिए न्यूनतम मासिक आय इस बात पर निर्भर करती है कि आवेदक सरकारी कर्मचारी है या नहीं। सरकारी या डिफेंस सेक्टर के कर्मचारी के लिए, न्यूनतम मासिक नेट आय की ज़रूरत 20,000 रुपये है। कॉर्पोरेट सेक्टर के कर्मचारी के लिए, न्यूनतम मासिक नेट आय की ज़रूरत 25,000 रुपये है।