Personal Loan Income Eligibility: पर्सनल लोन के लिए कितनी होनी चाहिए न्यूनतम सैलरी? जानिए बड़े बैंकों की शर्तें

Personal Loan Income Eligibility: पर्सनल लोन के लिए सैलरी या इनकम होना जारूरी है। आपकी इनकम को देखकर ही बैंक बताते है कि आपको लोन मिल पाएगा या नहीं। आइए जानते हैं कि किस बैंक से लोन लेने के लिए कितनी इनकम होनी चाहिए…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड18 Dec 2025, 09:01 PM IST
पर्सनल लोन के लिए कितनी होनी चाहिए न्यूनतम सैलरी
पर्सनल लोन के लिए कितनी होनी चाहिए न्यूनतम सैलरी

Personal Loan Income Eligibility: पर्सनल लोन लेना आज के दौर में कई लोगों के लिए आम बात बन गई है। शादी-ब्याह, घर की मरम्मत, या किसी जरूरी खर्च के लिए बिना किसी गारंटी के लोन लेना आसान है, लेकिन बैंक या NBFC इसे तभी मंजूरी देते हैं जब आपकी इकम उनके income eligibility पर खरा उतरती है।

अलग-अलग बैंकों की न्यूनतम इनकम शर्तें

HDFC Bank: XPRESS Personal Loan के लिए न्यूनतम नेट मासिक आय 25,000 होनी चाहिए। यह नियम मुख्यतः प्राइवेट लिमिटेड और पब्लिक सेक्टर उपक्रमों के कर्मचारियों पर लागू है।

  • Axis Bank: अगर आप Axis Bank के मौजूदा ग्राहक हैं तो आपकी न्यूनतम मासिक आय 15,000 होनी चाहिए। गैर-ग्राहकों के लिए यह सीमा 25,000 है।
  • Kotak Bank: सैलरी अकाउंट वाले ग्राहकों के लिए न्यूनतम इनकम 25,000, जबकि अन्य आवेदकों के लिए 30,000 तय की गई है। कोटक बैंक कर्मचारी होने पर यह सीमा घटकर 20,000 रह जाती है।
  • SBI (State Bank of India): सरकारी या डिफेंस सेक्टर के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मासिक नेट इनकम 20,000, जबकि कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए 25,000 है।

इसके अलावा आप किस शहर में रहते हैं। उसके अनुसार बैंक के नियमों में थोड़ा बदलाव भी देखने को मिल जाता है। मेट्रो और टियर-1 शहरों में जीवनयापन महंगा होने के कारण न्यूनतम इनकम आवश्यकता अधिक होती है, जबकि छोटे शहरों और कस्बों में कम रहती है। इसी तरह, सरकारी और PSU कर्मचारियों को लोन देने में कम रिस्क होता है। इसलिए बैंक उन्हें लोन देने में थोड़ी रियायत भी कर देती है।

यह भी पढ़ें | गूगल ने भारत में लॉन्च किया पहला क्रेडिट कार्ड, एक्सिस बैंक से मिलाया हाथ

कम सैलरी पर भी लोन पाने के तरीके

अगर आपकी सैलरी कम है, तो आपको लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है। कई बार तो बैंक लोन देने से मना भी कर देता है। इसलिए अगर ऐसे लोगों को लोन की जरूरत होती है, तो आवेदनकर्ता को एक गारंटर की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा अगर वो लोन की रकम को कम करके टेन्योर बढ़ा दें, तो बैंक लोन दे देते हैं। इसके अलावा क्रेडिट स्कोर बेहतर होने पर भी बैंक लोन दे देते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPersonal Loan Income Eligibility: पर्सनल लोन के लिए कितनी होनी चाहिए न्यूनतम सैलरी? जानिए बड़े बैंकों की शर्तें
More
बिजनेस न्यूज़मनीPersonal Loan Income Eligibility: पर्सनल लोन के लिए कितनी होनी चाहिए न्यूनतम सैलरी? जानिए बड़े बैंकों की शर्तें