
Personal Loan Without Salary Slip: पर्सनल लोन लेने के लिए आमतौर पर कई जरूरी दस्तावेजों जैसे अच्छा क्रेडिट स्कोर, PAN कार्ड, आधार कार्ड, इनकम प्रूफ और सैलरी स्लिप की जरूरत होती है। हालांकि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी कंपनी उन्हें सैलरी स्लिप नहीं देती है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे बिना सैलरी स्लिप के पर्सनल लोन मिल सकता है। अब कई बैंक और NBFCs ऐसे लोगों को भी लोन दे रहे हैं, जो अन्य इनकम प्रूफ के जरिए अपनी रिपेमेंट क्षमता साबित कर सकते हैं।
ज़्यादातर बैंक तब भी लोन देने पर विचार करते हैं, जब आवेदनकर्ता सैलरी स्लिप नहीं दे पाता, लेकिन अपनी आमदनी साबित करने वाले अन्य दस्तावेज पेश करता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो दस्तावेज
इन दस्तावेजों से बैंक या लेंडर समझ जाते हैं कि आप पैसे संभालने और लोन चुकाने में कितने सक्षम हैं। इसलिए बिना सैलरी स्लिप भी आपको लोन मिलना आसान हो जाता है।
अगर आपके पास सैलरी स्लिप नहीं है, तो लोनदाता आपकी क्रेडिट प्रोफाइल और क्रेडिट स्कोर को अधिक बारीकी से देखते हैं। इसलिए अपना सिबिल स्कोर 750 से ऊपर का स्कोर बनाए रखें।सभी क्रेडिट कार्ड बिल और ईएमआई समय से चुकाएं।डेब्ट-टू-इनकम रेश्यो को संतुलित खें।
कई डिजिटल लेंडर्स, प्राइवेट बैंक और एनबीएफसी लचीली डॉक्युमेंटेशन प्रक्रिया देते हैं। वे लोन पास करते समय आपकी कैश फ्लो, क्रेडिट ब्यूरो रिकॉर्ड और भुगतान इतिहास पर भरोसा करते हैं। हालांकि, लोन लेने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शर्तों की तुलना करना जरूरी है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.