Petrol Diesel Rate Cut: बड़ी राहत! सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितने कम होंगे रेट

Petrol and Diesel Prices cut: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच आम जनता को  सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई को देखते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की है, जिससे गाड़ी चलाना और बजट प्रबंधन आसान होगा।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड27 Mar 2026, 09:12 AM IST
पेट्रोल-डीजल के रेट घटे
पेट्रोल-डीजल के रेट घटे

Petrol Diesel Price Cut: देश में बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। सरकार ने मिडिल क्लास की जेब का ख्याल रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती की गई है, जिससे अब आपकी गाड़ी चलाना और घर का बजट संभालना काफी आसान हो जाएगा।

पेट्रोल-डीजल पर कितनी कम हुई एक्साइज ड्यूटी?

पेट्रोल पर लगने वाली 13 प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी को घटाकर 3 प्रति लीटर कर दिया गया है। आसान शब्दों में कहें, तो पेट्रोल पर सीधे तौर पर 10 की बचत होगी। वहीं डीजल पर लगने वाली 10 की पूरी एक्साइज ड्यूटी को खत्म कर दिया गया है। अब डीजल पर केंद्र की ओर से कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं वसूली जाएगी।

यह भी पढ़ें | Stock Market Opening: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी 1% गिरे

क्या कम होंगे पेट्रोल डीजल के दाम?

पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को कम करने से पेट्रोल डीजल के रेट कम होने चाहिए, लेकिन ये फैसला तेल कंपनियां लेंगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार के इस फैसले के बाद भी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं करेंगी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए एक्साइज ड्यूटी घटाई गई है।

पश्चिम एशिया के संकट को देखते हुए, भारत सरकार ने घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Central Excise Duty) में ₹10 प्रति लीटर की कटौती की है। यह निर्णय उपभोक्ताओं को बढ़ती कीमतों से राहत प्रदान करेगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव यह सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखा जाए। इसके अतिरिक्त, घरेलू स्तर पर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीजल के निर्यात पर ₹21.5 प्रति लीटर और ATF (विमानन ईंधन) पर ₹29.5 प्रति लीटर का शुल्क लगाया गया है। संसद को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

27 मार्च को पेट्रोल का रेट ( Petrol Rate Today, 27 March 2026)

शहरकीमत ( /लीटर)बदलाव
मुंबई103.540.00
कोलकाता105.410.00
चेन्नई100.90-0.16
बेंगलुरु102.920.00
नई दिल्ली94.770.00
गुरुग्राम95.65+0.29
नोएडा94.90+0.05
भोपाल106.52-0.11
पटना105.23-0.31
भागलपुर105.84-0.82
गया105.94-0.26
मुजफ्फरपुर105.71-0.34
रांची98.20+0.34
धनबाद97.89-0.16
देवघर97.60-0.04
जमशेदपुर 98.64+0.84
यह भी पढ़ें | कालकाजी से नांगलोई तक बदला रूट, जाम से बचने के लिए अपनाएं ये 7 रास्ते

27 मार्च को डीजल का रेट (Diesel Rate Today, 27 March 2026)

शहरकीमत ( /लीटर)बदलाव
मुंबई90.030.00
कोलकाता92.020.00
चेन्नई92.49-0.12
बेंगलुरु90.990.00
नई दिल्ली87.670.00
गुरुग्राम88.10+0.27
नोएडा88.01+0.03
भोपाल91.89-0.10
पटना91.49-0.29
भागलपुर92.04-0.77
गया92.15-0.25
मुजफ्फरपुर91.94-0.30
रांची92.97+0.35
धनबाद92.64-0.16
देवघर92.29-0.05
जमशेदपुर93.38+0.83

पेट्रोलियम मंत्रालय ने रसोई गैस सहित देश में जरूरी पेट्रोलियम उत्पादों की कमी का तथ्यों के साथ खंडन करते हुए कहा है कि कुछ तत्व जनता को भ्रमित करने के लिए गलत सूचनाएं फैला रहे हैं।पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को साफ तौर पर कहा कि भारत में पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि खाड़ी में जारी युद्ध के चार सप्ताह हो रहे हैं फिर भी देश में दो माह के लिए पर्याप्त तेल है। इसके अलावा देश में दैनिक कुल एलपीजी की मांग के 60 प्रतिशत हिस्से का देश में ही उत्पादन हो रहा है तथा बाकी एलपीजी की आपूर्ति विदेशी स्रोतों से निरंतर हो रही है।

यह भी पढ़ें | Stock Market Outlook: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट के संकेत

देश में तेल की कोई कमी नहीं

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि रिटेल फ्यूल आउटलेट्स पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। देश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि कि वे जान-बूझकर फैलाई जा रही गलत सूचनाओं के एक शरारती और सुनियोजित अभियान से गुमराह न हों।

मंत्रालय ने कहा है कि कुछ पंपों पर घबराहट में खरीदारी की जो इक्का-दुक्का घटनाएं सामने आईं, वे सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो के जरिए जान-बूझकर फैलाई गई गलत सूचनाओं की वजह से हुईं है। भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनरी केंद्र है और पेट्रोलियम उत्पादों का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है, जो 150 से ज्यादा देशों को रिफाइंड ईंधन की आपूर्ति करता है। सरकार का कहना है कि चूंकि भारत दुनिया के लिए एक शुद्ध निर्यातक है, इसलिए घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीज़ल की उपलब्धता व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित है।पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि देश भर में एक लाख से ज्यादा रिटेल फ्यूल आउटलेट्स बिना किसी रुकावट के ईंधन की आपूर्ति कर रहे हैं और कहीं कोई कटौती नहीं की गयी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPetrol Diesel Rate Cut: बड़ी राहत! सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए कितने कम होंगे रेट
More