Petrol Diesel Price Today: अगर आप भी आज अपनी गाड़ी की टंकी भरने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले एक बार पेट्रोल-डीजल के रेट चेक कर लें। आज सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी कर दी हैं। इन दरों के अनुसार आइए जानते हैं आज दिल्ली-मुंबई, कोलकाता,चेन्नई में पेट्रोल-डीजल किस रेट में मिल रहा है।
कहां कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम?
डीजल और पेट्रोल की कीमतों में आज कुछ शहरों में बदलाव देखने को मिला। मुंबई में डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा, जबकि बिहार के गया और मुजफ्फरपुर में इसमें गिरावट दर्ज की गई, जिससे ट्रांसपोर्टर्स और किसानों को थोड़ी राहत मिली है। झारखंड के धनबाद में 13 पैसे की हल्की बढ़ोतरी हुई, वहीं दिल्ली और नोएडा में कोई बदलाव नहीं हुआ। दूसरी ओर, पेट्रोल के मामले में मुंबई में 4 पैसे की मामूली कमी के साथ कीमत 103.50 रुपये रही, जबकि पटना में बड़ी राहत मिली और यह 89 पैसे सस्ता होकर 105.23 रुपये पर आ गया। दिल्ली और बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम कल के स्तर पर ही टिके हुए हैं।
बता दें कि भारत अपनी लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल, 50 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 60 प्रतिशत एलपीजी जरूरतें आयात से पूरी करता है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले और जवाबी ईरानी कार्रवाई से पहले भारत का आधे से ज्यादा कच्चा तेल आयात, लगभग 30 प्रतिशत गैस और 85-90 प्रतिशत एलपीजी आयात सऊदी अरब और यूएई जैसे पश्चिम एशियाई देशों से आता था।
गैस सिलेंडर को लेकर मची मारामारी
इस लड़ाई की वजह से होर्मुज जलडमरूमध्यम बंद हो गया है, जो खाड़ी देशों की ऊर्जा आपूर्ति का मुख्य रास्ता है। हालांकि, भारत ने रूस जैसे देशों से तेल मंगाकर कच्चे तेल की आपूर्ति में सुधार किया है, लेकिन औद्योगिक ग्राहकों को गैस आपूर्ति कम कर दी गई है। होटल और रेस्तरांओं के लिए भी एलपीजी में कमी की गई है।
सरकार ने कहा है कि पोत परिवहन महानिदेशालय जहाज मालिकों, आरएसपीएल एजेंसियों और भारतीय दूतावासों के साथ मिलकर स्थिति पर नज़र रख रहा है।