
Petrol Diesel Price Today 15 March 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है। पिछले कुछ समय से सरकारी तेल कंपनियों (HPCL, BPCL, IOCL) ने कीमतों में बड़े बदलावों को सीमित रखा है, हालांकि वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में दबाव बना रहता है। सुबह 6 बजे ही तेल कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं आज दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद समेत देशभर के बड़े शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव
| शहर | पेट्रोल ( ₹/लीटर) |
|---|---|
| नई दिल्ली | 94.72 |
| मुंबई | 104.21 |
| कोलकाता | 103.94 |
| चेन्नई | 100.75 |
| अहमदाबाद | 94.49 |
| बेंगलुरु | 102.92 |
| हैदराबाद | 107.46 |
| जयपुर | 104.72 |
| लखनऊ | 94.69 |
| पुणे | 104.04 |
| चंडीगढ़ | 94.30 |
| इंदौर | 106.48 |
| पटना | 105.58 |
| सूरत | 95.00 |
| नासिक | 95.50 |
मुंबई, पुणे और जयपुर जैसे बड़े शहरों में भी पेट्रोल ₹104 से ऊपर है। वहीं दिल्ली में ( ₹94.72) और चंडीगढ़ ( ₹94.30) प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है। वहीं सबसे महंगा पेट्रोल हैदराबाद ( ₹107.46) और इंदौर ( ₹106.48) में मिल रहा है।
| शहर | डीजल ( ₹/लीटर) |
|---|---|
| नई दिल्ली | 87.62 |
| मुंबई | 92.15 |
| कोलकाता | 90.76 |
| चेन्नई | 92.34 |
| अहमदाबाद | 90.17 |
| बेंगलुरु | 89.02 |
| हैदराबाद | 95.70 |
| जयपुर | 90.21 |
| लखनऊ | 87.80 |
| पुणे | 90.57 |
| चंडीगढ़ | 82.45 |
| इंदौर | 91.88 |
| पटना | 93.80 |
| सूरत | 89.00 |
| नासिक | 89.50 |
नई दिल्ली और लखनऊ में डीजल ₹88 के आसपास मिल रहा है, जो दूसरे शहरों के मुकाबले काफी सस्ता है। वहीं दूसरी ओर मुंबई, चेन्नई और पुणे जैसे शहरों में डीजल ₹90 से ऊपर है। यानी उत्तर भारत में डीजल सस्ता है, जबकि दक्षिण और पूर्वी भारत में महंगा बिक रहा है।
पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण समुद्री मार्ग बाधित होने के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कच्चे तेल और ईंधन से संबंधित किसी भी हालात से निपटने के लिए भारत अच्छी स्थिति में है। पीयूष गोयल ने कहा कि कच्चे तेल और ईंधन के मामले में हमारी स्थिति काफी अच्छी है। हमारे पास पर्याप्त भंडार मौजूद है। कच्चे तेल या ईंधन, पेट्रोल, डीजल, विमानन ईंधन के मोर्चे पर किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि भारत ने केरोसिन का उत्पादन बढ़ा दिया है ताकि एलपीजी की आपूर्ति में किसी भी देरी की स्थिति में आम आदमी के लिए खाना पकाने का एक वैकल्पिक साधन उपलब्ध हो सके।
अगर आप मोबाइल से ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए सिर्फ आपको बस कुछ स्टेप को फॉलो करना है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.