Petrol Diesel Price Today: ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग में भारत में में गैस की कीमतों में इजाफा हुआ है। ऐसे में अब दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के रेट में भी इजाफा होगा। हालांकि सरकार ने इसे महज अफवाह करार देते हुए बताया कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज आपके शहर दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ में पेट्रोल डीजल का क्या भाव चल रहा है।
मुंबई में कम हुए पेट्रोल के दाम
पेट्रोल के दामों में शहरों के हिसाब से फर्क साफ दिखता है। आज दिल्ली और बेंगलुरु में कीमतें स्थिर रहीं, जबकि मुंबई में हल्की गिरावट दर्ज हुई। दूसरी ओर कोलकाता, चेन्नई और पटना में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। बिहार के गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में दाम सबसे ज्यादा हैं।
रांची में हल्के गिरे डीजल के दाम
डीजल के दामों में शहरों के हिसाब से दिलचस्प अंतर देखने को मिला। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों में कीमतें स्थिर रहीं, जबकि चेन्नई और पटना में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई। गया में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला, वहां आज ₹92.48 प्रति लीटर डीजल मिल रहा है। वहीं मुजफ्फरपुर और रांची में डीजल के रेट में गिरावट आई है।
देश में पेट्रोल-डीजल में कोई कमी नहीं
महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में एलपीजी की कोई कमी नहीं है तथा पेट्रोल-डीजल का भंडार भी पर्याप्त है।विधानसभा में बयान देते हुए मंत्री भुजबल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल का भंडार पर्याप्त है तथा राज्य में इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।