Petrol Diesel Price Reduced Today: देशभर के कई शहरों में आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आ गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार सुबह लगातार दूसरे दिन दाम घटाए हैं। कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के कम हुए हैं, जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिली है।
दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल डीजल का रेट
आज राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 रहा, जबकि वित्तीय राजधानी मुंबई में पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 पर बिक रहा है। पूर्वी भारत के बड़े शहर कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 दर्ज किया गया। दक्षिण भारत के प्रमुख केंद्र चेन्नई में पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 रहा।
घर बैठे भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की ताज़ा कीमतें मोबाइल से जानना चाहते हैं तो प्रक्रिया बेहद आसान है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके लिए SMS सेवा शुरू की है। Indian Oil के ग्राहक अपने शहर का कोड टाइप करके उसे RSP के साथ 9224992249 पर भेज सकते हैं। वहीं BPCL ग्राहक सिर्फ RSP लिखकर 9223112222 पर मैसेज करें। HPCL के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर SMS भेजें। मैसेज भेजने के कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर आपके शहर के पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट्स आ जाएंगे।
कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
पिछले 24 घंटों में कच्चे तेल के भाव में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासकर ब्रेंट क्रूड और WTI दोनों ही बेंचमार्क में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 1.87 डॉलर लुढ़ककर 64.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जो हाल के दिनों में सबसे निचले स्तरों में से एक है। वहीं, अमेरिकी बाजार का प्रमुख बेंचमार्क WTI क्रूड ऑयल भी 1.74 डॉलर गिरकर 60.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।