PF ATM Withdrawal: फॉर्म का झंझट खत्म! इस महीने से ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO की तैयारी पूरी

PF ATM Withdrawal: ईपीएफओ 7 करोड़ खाताधारकों के लिए एक नई सुविधा लाने वाला है, जिससे वे एटीएम से मिनटों में पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। यह सुविधा जनवरी 2026 से शुरू हो सकती है और इससे पैसे निकालने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड26 Sep 2025, 07:22 AM IST
ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा
ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

PF Withdrawal Rules: ईपीएफओ के 7 करोड़ खाताधारकों के लिए गुड न्यूज है। अब आपको अपने पीएफ के पैसे निकालने के लिए फॉर्म भरने की कोई जरूरत नहीं होगी। ईपीएफओ जल्द ही ATM से पीएफ के पैसे निकालने का फीचर लॉन्च करने वाला है। सूत्रों के अनुसार जनवरी 2026 से पीएफ से पैसे एटीएम से मिनटों में निकल जाएंगे। इस सुविधा के लॉन्च होने से करोड़ों लोगों का फायदा होगा। अभी तक कोई इमरजेंसी होने पर भी पीएफ का पैसा अकाउंट में आने में कम से कम 3-4 दिन लग जाते थे, लेकिन जनवरी में अब मिनटों में आपके हाथ में पैसे होंगे।

अगले महीने होनी है CBT मीटिंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ATM से PF के पैसे निकाले की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अगले महीने होने वाली CBT मीटिंग में इसके तरीकों और लिमिट को लेकर चर्चा हो सकती है। इस मीटिंग में इस सुविधा को मंजूरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें | क्या पीएफ पेंशन की रकम 1,000 रुपये से बढ़ेगी? सरकार ने संसद में दिया जवाब

ATM से कैसे निकाल सकेंगे PF के पैसे?

EPFO की इस नई सुविधा के आने के बाद जैसे आप अपने डेबिट कार्ड से पैसे निकालते हैं, वैसे ही आप ATM से पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। इसके लिए आपको एक नया स्पेशल कार्ड EPFO की तरफ से दिया जाएगा, जिसका इस्तेमाल करके आप मिनटों में अपने पीएफ का पैसा पा सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप UPI के जरिए अपना पीएफ का पैसा निकालना चाहेंगे, तो उसके लिए आपको अपने PF अकाउंट को UPI से लिंक करवाना होगा। उसके बाद ही ये संभव हो पाएगा।

यह भी पढ़ें | क्या बिना डॉक्यूमेंट के भी निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा? सरकार ने दिया जवाब

बता दें कि PF विड्रॉल के नियम के अनुसार अगर आपकी नौकरी किसी कारणवश चली जाती है, तो आप एक महीने के बाद अपने PF अकाउंट से 75 प्रतिशत पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा बचे हुए 25 प्रतिशत पैसे को नौकरी जाने के दो महीने बाद निकाला जा सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPF ATM Withdrawal: फॉर्म का झंझट खत्म! इस महीने से ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO की तैयारी पूरी
More
बिजनेस न्यूज़मनीPF ATM Withdrawal: फॉर्म का झंझट खत्म! इस महीने से ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO की तैयारी पूरी