EPFO Rules on Interest: नौकरी छूटना किसी के लिए भी मुश्किल वक्त होता है। ऐसे समय में सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि भविष्य के लिए जो सेविंग PF में जमा की थी, उसका क्या होगा? क्या अब उस पर ब्याज मिलना बंद हो जाएगा? ये सवाल लगभग हर कर्मचारी के मन में उठता है। अगर आप भी इस सवाल से परेशान हैं तो बता दें कि EPFO ने साफ कर दिया है कि नौकरी छूटने पर भी आपके पीएफ खाते में पैसा आता रहेगा।
कब तक मिलेगा PF के पैसे पर ब्याज?
EPFO के नियम साफ कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति नौकरी छोड़ता है या उसकी नौकरी चली जाती है, तो उसके पीएफ खाते में जमा राशि पर ब्याज मिलता रहेगा। ये ब्याज तब तक मिलता है जब तक सदस्य 58 वर्ष की आयु तक नहीं पहुंचता। इसका सीधा मतलब ये है कि आपका पैसा बेकार नहीं पड़ेगा बल्कि समय के साथ बढ़ता रहेगा।
ध्यान देने वाली बात ये है कि 58 साल की उम्र पूरी होने के बाद अगर पैसा खाते में पड़ा है, तो उस पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है। इस उम्र के बाद सरकार मानकर चलती है कि व्यक्ति सेवानिवृत्त हो चुका है और उसे अपनी रकम निकाल लेनी चाहिए।
कैसे चेक करें अपने PF का बैलेंस?
आप अपने PF (Provident Fund) का बैलेंस बहुत ही आसानी से चेक कर सकते हैं। सबसे आसान तरीका है अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देना या फिर SMS भेजना। इसके लिए आपकोEPFOHO UAN ENG को 7738299899 पर भेजना होगा, कुछ देर में आपको आपके बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप EPFO की Member Passbook वेबसाइट पर जाकर UAN और पासवर्ड से लॉगिन करके अपना बैलेंस देख सकते हैं। अगर आप स्मार्टफोन यूज़र हैं तो UMANG ऐप डाउनलोड करके EPFO सेक्शन में जाकर भी PF पासबुक और क्लेम स्टेटस देख सकते हैं।