
EPFO Retirement Rules: अगर आप 58 साल की उम्र में रिटायर हो रहे हैं और EPFO धारक हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। दरअसल EPFO (Employees Provident Fund Organisation) के नियमों के अनुसार रिटायरमेंट के कुछ सालों के बाद आपका अकाउंट निष्क्रिय (inoperative) कर दिया जाता है।
अगर आप रिटायरमेंट के तीन साल बाद तक अपने पीएफ अकाउंट से पैसा नहीं निकालते हैं, EPFO उस अकाउंट को निष्क्रिय कर देता है। अकाउंट निष्क्रिय होने का मतलब ये नहीं कि आपके पैसे डूब जाएंगे, बल्कि उन पैसों पर ब्याज मिलना बंद जाएगा।
EPFO ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि अगर कोई 58 साल की उम्र में रिटायर होता है, तो उसके EPFO अकाउंट पर अगले तीन साल यानी 61 साल तक उम्र तक ब्याज मिलता रहेगा। 61 साल के बाद ईपीएसओ अकाउंट पर ब्याज मिलना बंद हो जाएगा और आपका अकाउंट निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
EPFO से पैसा निकालना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है, खासकर अगर आपका खाता UAN (Universal Account Number) से जुड़ा हुआ है और KYC पूरी है। आज हम आपको ऑनलाइ और ऑफलाइन दोनों तरीका बताने वाले हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.