PF Interest Rate Hike: अगर आप नौकरी करते हैं और आपका पीएफ कटता है, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल केंद्र सरकार पीएफ (PF) के ब्याज दरों पर जल्द बड़ा फैसला लेने वाली है। ये फैसला करोड़ों पीएफ धारकों को मिलेगा। दरअसल वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए सरकार प्रोविडेंट फंड के ब्याज दरों में इजाफा करने वाली है। माना जा रहा है कि सरकार पीएफ पर मिलने वाले ब्याज दर को 8.75% तक ले जा सकती है।
अभी मिलता है इतना ब्याज
अभी 8 करोड़ पीएफ धारकों को 8.25% ब्याज मिलता है, लेकिन इसे ही बढ़ाकर 8.75 प्रतिशत करने पर सरकार विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है, सीधे 50 बेसिस प्वाइंट की बढोतरी होगी। आइए जानते हैं कि ऐसा होने से किसे कितना फायदा होगा।
कितना होगा फायदा?
सरकार अभी आपके पीएफ पर मिलने वाले ब्याज को सालाना आपके अकाउंट में डालती है। माना जा रहा कि नए ब्याज दर को लेकर सरकार जनवरी में अंतिम फैसला ले सकती है। अगर जनवरी में फैसला हो जाता है तो, आपके खाते में एकमुश्त पैसा आएगा। ऐसे में अगर आपके खाते में 5 लाख रुपये है, तो आपको ब्याज में 40-42 हजार रुपये का फायदा होगा।
कैसे चेक करें PF बैलेंस?
अगर आपका UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिव है, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 7738299899 पर SMS भेजकर अपने PF का बैलेंस और हाल का योगदान देख सकते हैं। इसके लिए आपको SMS में EPFOHO UAN लिखकर भेजना होगा। यह सुविधा अंग्रेजी के साथ‑साथ हिंदी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बंगाली सहित कुल 10 भाषाओं में उपलब्ध है।
अगर आप अंग्रेजी के अलावा किसी दूसरी भाषा में जानकारी चाहते हैं, तो UAN के बाद उस भाषा के पहले तीन अक्षर लिखने होंगे। उदाहरण के लिए, तेलुगु में जानकारी पाने के लिए SMS ऐसे भेजें: EPFOHO UAN TEL (नंबर: 7738299899)। इस तरह आप अपनी पसंदीदा भाषा में PF बैलेंस और योगदान की जानकारी आसानी से पा सकते हैं।